BB20: ‘ये भाई-बहन की प्रेम कथा बंद करो’, सलमान और घरवालों के निशाने पर लव गिल! बाहर चल रहा अलग ही बवाल – bigg boss 20 promo salman khan questions contestants about luv gill see users reaction


‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो आ चुका है और घरवालों से सलमान खान ने लव गिल को लेकर सवाल किया है। उनके चरित्र के बारे में सबने अपने विचार रखे, लेकिन घर के बाहर सोशल मीडिया पर अलग ही बवाल चल रहा है। जानिए बाहर लोग क्या कह रहे हैं।

बिग बॉस 20 प्रोमो
‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब किए। लव गिल के अपने दोस्तों के प्रति बर्ताव पर सवाल उठाने से लेकर, साथी कंटेस्टेंट्स से बहस करने पर कनिका मान पर गुस्सा होने तक, सलमान ने पिछले हफ्ते घर के अंदर हुई कई घटनाओं पर बात की। स्काउटओपी (ScoutOP) को भी मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ा। सलमान ने ‘यंग डीएसए’ के साथ उनकी लड़ाई और बाकी घर वालों के साथ बार-बार होने वाली उनकी बहस को लेकर उनसे सवाल किए। लव गिल को लेकर जो प्रोमो आउट हुआ है, उस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

हालांकि, कनिका और लव को सलमान खान के कुछ काफी असहज करने वाले सवालों का सामना करना पड़ा। सलमान ने लव पर स्काउट को प्रभावित करने और सहानुभूति पाने के लिए झगड़ों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, वहीं उन्होंने कनिका को चेतावनी दी कि वह जिससे बात कर रही हैं, उसके हिसाब से अपना बर्ताव न बदलें। यह चर्चा तब और गरमा गई जब कनिका की काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे के साथ बहस हो गई।

लव गिल को लेकर सलमान ने पूछा सवाल

शो के नए प्रोमो में सलमान खान घरवालों से पूछते हैं कि लव गिल की जगह कोई और होता, तो वो कैसे व्यवहार करता। इस पर सबसे पहले आम्रपाली जवाब देती हैं कि वो सीधे पीछे हट जातीं। उदिति भी कहती हैं कि सेल्फ रिस्पेक्ट बड़ी चीज है और इसे वो खींचती नहीं। अरिश्फा का कहना था कि काशवी के आने के बाद से ही लव को पीछे हट जाना चाहिए था।

सोशल मीडिया पर जमकर पिटी भद

घरवालों के जवाब के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी जमकर इस प्रोमो पर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि, घर के बाहर लोगों का सोचना अलग ही है। लव को गलत कहने के साथ-साथ स्काउट के कैरेक्टर पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वो दूध पीता बच्चा है क्या, जो उसे लव कुछ भी कह दे रही है।

‘लव गिल और स्काउट का ड्रामा खत्म करो’

एक ने लिखा- गलती हमेशा लड़की की ही होती है, तभी उन्हें सतर्क रहना चाहिए। एक यूजर ने कहा- जान बूझकर बार-बार लव को टोका जा रहा है और स्काउट को समझाया जाता है, इसका क्या मतलब। एक ने कहा- ये दोनों की प्रेम कहानी बंद करो, दो महीने से यही चल रहा। एक यूजर ने शो के बारे में लिखा- कुछ दिखाने को नहीं है क्या, जो इसी को खींच रहे। एक ने कहा- लव, स्काउट का ड्रामा बहुत हुआ, खत्म करो यार।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

बिग बॉस 20:लव और स्काउट के मामले में किसकी है ज्यादा गलती? घर वालों ने दी राय; जानें कौन होगा घर से बाहर – Bigg Boss 20 Contestants Expressed Their Views On Love Gill And Scoutop Know Who Will Be Out

Bigg Boss 20: इतना घमंड किस बात का…सलमान खान ने स्काउट की धज्जियां उड़ाई, बोले- आप सबसे बुरे दोस्त

Bigg Boss 20: कनिका मान पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘मेरे सामने आवाज ऊंची मत करना’, फिर मंगवाई कुर्सी