BB20 वीकेंड का वार: सलमान खान ने काजी तौकीर को लगाई फटकार, माही विज को डांटा! अमन और आसिफ में गाली-गलौज – bigg boss 20 weekend ka vaar salman khan to reprimand qazi tauqeer scolds mahhi vij aman gandhi asif khan trade abuses


‘बिग बॉस 20’ के पहले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने काजी तौकीर और माही व‍िज को डांट लगाई है। हालांकि, उन्‍होंने स‍िंगर के एंटरटेनिंग अंदाज की तारीफ भी की है। दूसरी ओर, आसिफ खान और अमन गांधी के बीच फ‍िर से झगड़ा हुआ है। वोटिंग ट्रेंड भी सामने आया है, ज‍िसमें कनिका मान बाल-बाल बची हैं।

BB20 वीकेंड का वार: सलमान खान ने काजी तौकीर को लगाई फटकार, माही विज को डांटा, अमन और आसिफ में गाली-गलौज
‘बिग बॉस 20’ में शनिवार को होस्‍ट सलमान खान पहला ‘वीकेंड का वार लेकर’ आ रहे हैं। बीते रविवार को ग्रैंड प्रीमियर के बाद जहां बीते 5 दिनों में घर के अंदर कंटेस्‍टेंट्स में प्‍यार से लेकर तकरार तक, सब देखने को मिला है, वहीं हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ में किसकी क्‍लास लगाएंगे! शुक्रवार को वीकेंड एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है और कुछ जानकारियां छनकर सामने आई हैं, जिसमें काजी तौकीर को फटकार लगने वाली है। सलमान का गुस्‍सा माही विज पर भी फूटेगा, वहीं शनिवार के एपिसोड में अमन गांधी और आसिफ खान में फिर से कहासुनी होगी और बात गाली-गलौज तक पहुंचने वाली है।

पहले बात करते हैं मेकर्स ने जो दो प्रोमो जारी किए हैं उसकी। इसमें हम देखते हैं सलमान पहले तो काजी तौकीर की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि उन्‍होंने पूरे हफ्ते खूब एंटरटेन किया है। जबकि दूसरे प्रोमो में अमन गांधी और आसिफ खान एक बार फिर भिड़ गए हैं। बात कैप्‍टन यंग डीएसए से शुरू हुई थी, जो अमन गांधी को खाने के डब्‍बे को लेकर टोकते दिखे थे। इस बहस में ‘पंचायत’ फेम आसिफ भी कूदे। देखते ही देखते आसिफ और अमन के बीच पुरानी नोकझोंक को फिर से हवा मिल गई और दोनों आपस में भ‍िड़ गए।

अमन गांधी की अजीब हरकत, आसिफ खान से गाली-गलौज

प्रोमो में हम देखते हैं कि अमन गांधी अजीब बॉडी लैंग्‍वेज से आसिफ का मजाक बनाते हैं। इस पर आसिफ कहते हैं कि इस तरह की हरकत बाहर करना यहां नहीं। दोनों में बात बढ़ती है और आसिफ उन्‍हें जाहिल कहते हैं। काजी समेत दूसरे घर वाले दोनों को को अलग-थलग करने की कोश‍िश करते हैं। लेकिन बात नहीं बनती। अमन इस लड़ाई में अपनी बॉडी फ्लॉन्‍ट करते हैं, जिस पर आसिफ कहते हैं कि ये इंजेक्‍शन वाली बॉडी कहीं और दिखाना। अमन गांधी इस पर और चिढ़ जाते हैं और दोनों की के बीच गाली-गलौज होने लगती है।

सलमान खान ने पहले काजी तौकीर की तारीफ की, फिर डांटा

दूसरी ओर, प्रोमो की शुरुआत में ही हम सभी घरवालों को सलमान खान के सामने काउच के सामने खड़े होते देखते हैं। सलमान के कहने पर सभी काजी तौकीर के अंदाज ‘आई एम ए रॉकस्‍टार बेबी’ को री-क्रिएट करते देखते हैं। बताया जाता है कि सलमान ने ‘वीकेंड का वार’ में एक तरफ जहां काजी के एंटरटेनिंग अंदाज, उनकी ड्रामेबाजी की पहले तारीफ की है, वहीं उन्‍हें फटकार भी लगाई है। दरअसल, यह डांट उन्‍हें गुरुवार रात को दिखाए गए उस वाकये पर लगी है, जहां उन्‍होंने नाटक किया कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है और उन्‍हें ‘अपनी खास दवाई’ की जरूरत है। वह इस दौरान खूब चीखते हैं और घरवाले भी उनकी हालत देख चिंता में पड़ जाते हैं।

‘मेडिकल इमरजेंसी’ पर सलमान की बात सुन काजी ने मांगी माफी

सलमान खान ने काजी तौकीर को डांटा कि उन्‍होंने घर के अंदर बेवजह की ‘मेडिकल इमरजेंसी’ जैसी स्‍थ‍िति पैदा की। हमने देखा था कि काजी की नौटंकी के बाद बिग बॉस ने उन्‍हें मेडिकल रूम में बुलाया था, जहां सिंगर काजी तौकीर ने डॉक्‍टर से कहा कि वह बस ड्रामा कर रहे हैं, उन्‍हें कुछ नहीं हुआ है। वैसे तो काजी ने यह बात इस ड्रामा को शुरू करने से पहले कैमरे पर भी कहा था, लेकिन सलमान ने उन्‍हें फटकार लगाते हुए समझाया कि इस तरह की हरकत से पैनिक क्रिएट होता है। काजी ने इस पर माफी मांगी और सलमान से कहा कि वह सिर्फ एंटरटेन करने के मकसद से ऐसा कर रहे थे।

सलमान ने माही विज को ‘डाइवोर्सी स्‍पेशल शो’ बोलने पर फटकारा

दूसरी ओर, सलमान खान ने माही विज को भी डांट लगाई है। शो में एक्‍ट्रेस के ‘बॉसी नेचर’ से कई कंटेस्‍टेंट परेशान हैं। हालांकि, सलमान खान की नाराजगी माही के बर्ताव से नहीं, बल्‍क‍ि उनकी ‘डाइवोर्सी स्‍पेशल शो’ वाली टिप्‍पणी पर थी। माही ने शो में एंट्री के अगले ही दिन ईशा रिखी से बात करते हुए कहा था कि इस घर में तीन-तीन तलाकशुदा आई हैं। माही ने कहा था, ‘शो में तीन डाइवोर्सी (तलाकशुदा) आई हैं – तुम, मैं और वो बॉक्सर। हमारी तो सेकंड इनिंग चल रही है… यह डाइवोर्सी स्पेशल!’

ईशा ने तब माही से कहा था- मुझे ये पसंद नहीं

हालांकि, तब ईशा रिखी और मैरी कॉम दोनों ही मही विज के इस बयान से असहज हो गई थीं। ईशा ने बकायदा अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से मना कर दिया था। रैपर बादशाह से हाल ही तलाक लेने वाली ईशा ने कहा कि वह किसी की पूर्व पत्नी या गर्लफ्रेंड जैसे लेबल्स के बजाय अपनी खुद की पहचान के लिए पहचानी जाना चाहती हैं।

वोटिंग ट्रेंड: चार कंटेस्‍टेंट नॉम‍िनेटेड, बाल-बाल बचीं कनिका मान

‘बिग बॉस 20’ के पहले हफ्ते में चार सदस्‍य नॉमिनेट हुए हैं। अरिश्‍फा खान, लव गिल, उदिति सिंह और कनिका मान। शो के नए कॉन्‍सेप्‍ट में ‘तथास्‍टू’ पेश किया गया है, जिसमें हर कंटेस्‍टेंट को दो ‘जीवनदान’ मिले हैं। इसका मतलब है कि आम एलिमिनेशन के बजाय बॉटम रैंकिंग वाले कंटेस्टेंट की बची हुई लाइफ लाइन कम हो जाती है। यंग डीएसए के कैप्‍टन बनने और उनकी विश के कारण कनिका मान पहले ही एक लाइफ लाइन खो चुकी हैं। इसका मतलब है कि वह बॉटम में बनी रहती हैं, तो उनके सीधे एलिमिनेट होने का खतरा ज्यादा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक, अरिश्‍फा खान वोटों की गिनती में सबसे आगे हैं। उनके बाद कनिका मान, फिर लव गिल और आख‍िर में उदिति सिंह हैं। यदि यह ट्रेंड्स सही हैं, तो ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में उदिति सिंह अपना एक ‘जीवनदान’ खो देंगी।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें



Source link

Related posts

6 दिनों में Bigg Boss में छाईं आम्रपाली, जीता फैन्स का दिल, पीछे छूटेंगे बड़े स्टार! – bigg boss 20 amrapali dubey confident entry dominates mahhi vij Kanika Mann salman khan tmovb

बिग बॉस 20: पहले वीकेंड के वार में इन कंटेस्टेंट को लगेगी सलमान की फटकार, नहीं होगा एलिमिनेशन, Entertainment Hindi News

यंग डीएसए के कमेंट पर भड़कीं कनिका मान, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब, Bigg Boss 20 में घरवालों को मिली सजा