Bhadoni News: अश्लील वीडियो इंस्ट्राग्राम पर किया वायरल, Bhadoni Hindi News


Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान की बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्ट्राग्राम पर वायरल कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने गांव के ही दो भाईयों एवं उनकी बहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, गांव में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। तहरीर में युवती ने कहा कि गांव का अजीत बिंद उसके पीछे घूमता रहता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुकदमा वापस लेने की बात कहता है। ऐसा ना करने पर परिवार को जाने से मरवाने की धमकी भी देता रहता है।

आरोप लगाया कि अजीत बिंद, उसके भाई सुजीत बिंद एवं उसकी बहन काजल ने उसका अश्लील फर्जी वीडियो बनाकर उसे वाट्सअप एवं इंस्ट्राग्राम पर वायरल कर दिया। इसके कारण पिता, मुझ समेत पूरे परिवार का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुरियावां पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Related posts

पुलिस छानती रही जंगल, डकैत ने मंदिर से बना दिया वीडियो… 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर के वायरल दावे से मचा हड़कंप – mp rajasthan most wanted dacait kalli gurjar viral video maheshwara temple lcln

Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के आरोप में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद, Bhagalpur Hindi News