Bhagalpur News: कट्टा व तलवार की पूजा का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News


Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र में बाइक पर कट्टा और तलवार रखकर उसकी पूजा करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 17 सितंबर को वीडियो वायरल होने के बाद बिहपुर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान लत्तीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी मुकेश महतो के पुत्र करण कुमार के रूप में की। पुलिस ने रविवार को करण कुमार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर से एक कट्टा और एक तलवार बरामद की गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही युवक मौके से फरार हो गया।

बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि हथियार बरामद कर लिए गए हैं। फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Related posts

Jaunpur News:कक्षा एक के बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल – Video Of A Class One Child Being Beaten Goes Viral

Saharanpur News:वायरल बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों की भरमार – Viral Fever Outbreak; Hospitals Flooded With Patients

बरेली: PRV से डीजल चोरी करने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड पर भी कार्रवाई, वीडियो हुआ था वायरल