Bhagalpur News: बाइक पर कट्टा-तलवार रखकर पूजा का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी, Bhagalpur Hindi News


Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। सोशल मीडिया पर बाइक पर कट्टा और तलवार रखकर उसकी पूजा करते एक युवक का वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। प्रसारित वीडियो में एक युवक बाइक पर हथियार रखकर पूजा-अर्चना करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।बताया जा रहा है कि हथियारों की पूजा से संबंधित यह वीडियो बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र का है। इधर,स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता, इसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान और हथियारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।



Source link

Related posts

फैक्ट चेक: स्वतंत्र भारद्वाज का ‘धमकी’ वाला ये वीडियो पुराना है, जेल से बाहर आने के बाद का नहीं – swatantra bhardwaj viral video social media jail jantar mantar protest cjp ntc amkr

Amroha Police Line Open Drinking Controversy

‘कलेक्टर कहां हैं, बुलाइए’, सिंधिया का वीडियो वायरल, अधिकारी से क्यों नाराज हुए केंद्रीय मंत्री – jyotiraditya scindia video viral collector sp reprimanded tribal village LCLAR