Bigg Boss: किसके ‘वश’ में है कौन सा खिलाड़ी? सलमान खान ने इस गेम के जरिए खोली पोल!, Bigg-boss Hindi News


Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया यह गेम। सामने आएंगे सबके राज।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। रविवार के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान घरवालों को एक नया गेम देंगे। वो हर कंटेस्टेंट से सिर पर एक बैंड पहनने को देंगे और सामने टेबल पर कई सारे बैज पड़े होंगे जिन पर अलग-अलग कंटेस्टेंट के फोटो होंगे। सलमान खान हर कंटेस्टेंट से उस कंटेस्टेंट के सिर पर उस कंटेस्टेंट का टैग लगाने को कहेंगे, जो दूसरे से पूरी तरह ऑब्सेस्ड है, या यूं कहें कि उसके वश में है और उसकी हर बात मान जाता है।

आसिफ पर चला है लव का जादू?

सलमान खान ने इस खेल की शुरुआत करते हुए कहा- इस घर में कौन किससे ऑब्सेस्ड है? प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सबसे पहले माही लव वाला टैग उठाती हैं और जाकर आसिफ के सिर पर लगा देती हैं। माही ने कहा- आसिफ भाई लव से ऑब्सेस्ड हैं। वहीं जब बारी आसिफ खान की आई तो उन्होंने लव वाला टैग उठाया और आसिफ ने कहा- स्काउट थोड़ा लव से ज्यादा ऑब्सेस्ड है। क्योंकि शायद इसी वजह आपका गेम थोड़ा सा रुक जाता है कई बार। इसके बाद बारी आम्रपाली की आई और उन्होंने काजी को घेरा।

काजी ने लगाया यंग पर निशाना

आम्रपाली दुबे ने कहा, “काजी मुझे लगता है कि यंग और स्काउट से थोड़ा ज्यादा ऑब्सेस्ड हैं। हर बात में ये दोनों हमेशा शामिल रहते हैं।” इसके बाद बारी काजी की आई और उन्होंने यंग पर निशाना लगाया और कहा- यंग डीएसए ऑब्सेस्ड है माही से, हर मुद्दा ये बना रहे हैं। इस पर यंग डीएसए ने काजी का मजाक उड़ाते हुए उनका वाला बैज उठाया और अरिजीत सिंह का गाना ‘अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना गाया’। यंग यह बैज लेकर काजी की तरफ बढ़े और उसका नोक वाला हिस्सा काजी के सीने पर कई बार घोंपने का एक्ट किया।

कमेंट बॉक्स में क्या बोली ऑडियंस

हालांकि फिर तुरंत उनका वाला बैज माही के सिर पर लगा दिया और कहा- माही जी काजी भाई को लेकर बहुत ज्यादा ऑब्सेस्ड हैं। माही जी मुझे फिलहाल गेम में नहीं बल्कि काजी भाई के फ्रेम में दिख रही हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उलटा बिग बॉस पर ही आरोप लगाते दिखे। एक कंटेस्टेंट ने लिखा- सारी चीजें एक तरफ और यह चैनल ऑब्सेस्ड है माही से। उसकी हर गलती छिपा दी जाती है। वहीं एक यूजर ने लिखा- आम्रपाली सबसे ज्यादा काजी से ऑब्सेस्ड है। एक काजी फैन ने कमेंट किया- काजी मच्छर और कॉकरोच के बारे में बिलकुल सही था, दोनों हमेशा पैकेज में आते हैं।





Source link

Related posts

बिग बॉस 20:वीकएंड का वार में आसिफ खान की क्लास लगाएंगे सलमान, लव से झगड़े पर भड़के, पूछा- ये आपकी घरवाली है? – Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: Salman Khan Angry On Aasif Khan For Arguments With Love Gill

Bigg Boss 20 WKV Spoiler: ‘बिग बॉस 20’ में शॉकिंग एविक्शन, सलमान खान के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

‘मुझे अफसोस है…’, सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?