सलमान खान और चित्रांगदा सिंह
Salman Khan Bigg Boss 20: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में वीकेंड का वार पर सलमान खान कभी किसी कंटेस्टेंट पर उसकी हरकत के लिए गुस्सा करते नजर आते हैं, तो कभी किसी कंटेस्टेंट को घर से बेघर करते दिखते हैं, तो कभी उन्हें शो में शामिल सदस्यों के साथ हंसी-मजाक करते हुए भी देखा जाता है. हालांकि, अब शो पर वो एक अलग अवतार में नजर आए हैं. चित्रांगदा सिंह की फरमाइश पूरी करने के लिए उन्होंने स्टेज पर साड़ी पहनी.
‘बिग बॉस’ के अलावा सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं. ‘बिग बॉस’ के 29 नवंबर के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान शो को होस्ट करने के साथ अपनी फिल्म को प्रमोट करते भी नजर आएंगे. इसलिए शो में चित्रांगदा सिंह भी बतौर गेस्ट शिरकत करने वाली हैं.
चित्रांगदा सिंह ने किया कटरीना कैफ का जिक्र
‘बिग बॉस’ के मेकर्स ने वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया, जिसमें सलमान खान के साथ-साथ मंच पर चित्रांगदा भी नजर आ रही हैं. वो सलमान से साड़ी पहनने की फरमाइश करती हैं. चित्रांगदा कहती हैं, “कटरनी के साथ आपका एक एपिसोड था. आपने गंदे तरीके से साड़ी बांधी थी. अब इतने साल हो गए हैं, थोड़ा सा तो सुधार हुआ होगा.” चित्रांगदा की ये बात सुनकर सलमान खान हंसने लगते हैं. उसके बाद वो साड़ी पहनते नजर आते हैं. सलमान जिस तरीके से साड़ी बांधते हैं, उसे देखकर चित्रांगदा जोर-जोर से हंसने लगती हैं. उसके बाद सलमान भी अपनी को-स्टार से एक फरमाइश करते हैं.
सलमान, चित्रांगदा से कहते हैं, “अगर मैं साड़ी पहन सकता हूं, तो आप भी मातृभूमि की मूंछ पहनेंगी.” उसके बाद चित्रांगदा फिल्म में जिस तरह सलमान की मूंछ है, उसी तरह की एक मूंछ लगाती हैं. उसके बाद दोनों स्टार फिल्म से अपना रोल रिवर्स करते हैं. दोनों एक दूसरे का डायलॉग बोलते नजर आए. दोनों के इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
विदेश में ये प्रेम मोल लिया ने मारी बाजी, दो दिन में कुल कितने कमाए?
कब रिलीज होगी ‘मातृभूमि’?
बहरहाल, सलमान खान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. कुछ ही दिनों में ये इंतजार पूरा होने वाला है. ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. उसी दिन श्रद्धा कपूर भी अपनी फिल्म ‘ईठा’ लेकर आ रही हैं. दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है.