Bigg Boss 20 : अपनी बेटी को देखिए, रोस्टिंग की भी लिमिट होती है… रीति की बात सुनकर गुस्से में आए काजी, मनोज तिवारी से की शिकायत


Bigg Boss 20 : ‘बिग बॉस 20’ में इस बार Diss Battle ने घर का माहौल गरमा दिया है। कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को रोस्ट करने का टास्क दिया गया, लेकिन काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच बात रोस्टिंग से आगे बढ़ती नजर आई। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है।

रीति की बातों पर भड़के काजी

बताया जा रहा है कि काजी ने रीति को बिना अपशब्दों के रोस्ट किया। इसके बाद जब रीति की बारी आई तो उन्होंने काजी को कथित तौर पर गालियां दे दीं और उन्हें उदिति के साथ लिंकअप करते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं। यह सुनकर काजी अपना आपा खोते नजर आए और उन्होंने गुस्से में जैकेट उतार दी। काजी ने रीति को रोकते हुए कहा कि वह ऐसी बातें नहीं सुन सकते। दूसरी ओर, रीति ने उन पर इन बातों को मुद्दा बनाकर फुटेज लेने का आरोप लगाया। इसी दौरान उदिति वहां से चली गईं और बाद में रोने लगीं।

काजी बोले- रोस्टिंग की भी एक लिमिट होती है

काजी ने रीति के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रोस्टिंग की भी एक सीमा होती है। उन्होंने कहा कि इतनी आपत्तिजनक बातें सुनकर किसी का भी गुस्सा आ सकता है। इस दौरान उन्होंने उदिति के पक्ष में भी बात रखी। मामला बढ़ने के बाद काजी ने कैमरे की तरफ देखकर रीति के पिता और अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी से भी शिकायत की। उन्होंने कहा, “मनोज तिवारी जी, अपनी बेटी को देखिए। ये सही नहीं है।”

सोशल मीडिया पर रीति के व्यवहार पर बहस

एपिसोड का प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रीति तिवारी की भाषा को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने उनके व्यवहार की आलोचना की, जबकि कई लोगों ने काजी के तरीके की तारीफ की। कुछ दर्शकों ने वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर सलमान खान की प्रतिक्रिया की मांग भी की है।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी पर क्यों भड़के काजी तौकीर? जानें कैसा रहा रविवार का एपिसोड

Kanika Mann ने Bigg Boss 20 में दोहरे मापदंडों पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘तुम भी बराबर का करते हो’

Bigg Boss 20 में Kushal Tanwar ने कैप्टन होकर भी Mary Kom के लिए बनाया नाश्ता, Gullu के अंदाज ने खींचा ध्यान