Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में घरवालों के बीच चल रही गॉसिप एक बार फिर सुर्खियों में है. जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए नए प्रोमो में माही विज और काजी तौकीर आपस में बातचीत करते नजर आते हैं. इस दौरान दोनों के निशाने पर अमन गांधी रहते हैं. माही और काजी का कहना है कि अमन घर में उदिति के पीआर बनकर आए हैं. अब उनकी यह टिप्पणी शो में नया विवाद खड़ा करती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा.
अमन गांधी बने उदिति के पर्सनल असिस्टेंट
आपको बता दें कि मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20‘ का नया प्रोमो शेयर किया. प्रोमो में माही विज ने काजी तौकीर से बात करते बताया कि अमन उदिति का साइडकिक “PA” (पर्सनल असिस्टेंट) बन गया है. माही ने कहा, “अमन उदिति का PR बनकर आया है.” इस पर काज़ी ने जवाब दिया, “कोई बात नहीं. वह PA (पर्सनल असिस्टेंट) भी है. वह असिस्टेंट भी है. अभी यही हो रहा है. उदिति ने कहा कि दुनिया गोल नहीं है, इसलिए यह गोल नहीं है.” माही ने फिर उदिति की एक्टिंग की.
KBC शूटिंग ने बिगाड़ा Amitabh Bachchan का स्लीप शेड्यूल, कहा- ‘मुझे बिस्तर पर भागना पड़ता है’
‘बिग बॉस 20’ में होगा नॉमिनेशन टास्क (Bigg Boss 20 Nomination Task)
‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन का खेल काफी दिलचस्प होने वाला है. लेटेस्ट प्रोमो में मैरी कॉम बॉक्सिंग आउटफिट में नजर आती हैं. वह रिंग में उतरकर पंचिंग बैग पर पंच करती हैं, जिसके बाद बिग बॉस नॉमिनेशन टास्क की घोषणा करते हैं. टास्क के तहत हर कंटेस्टेंट को उस घरवाले की तस्वीर पंचिंग बैग पर लगानी है, जिसे वह नॉमिनेट करना चाहता है. इसके बाद सभी सदस्य एक-एक करके रिंग में आते हैं और नॉमिनेशन की वजह बताते हैं.
Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह ने IT रेड पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है’
इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये कंटेस्टेंट्स
‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते नॉमिनेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. शो पर नजर रखने वाले फैन पेज के मुताबिक, आठ कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है. इस लिस्ट में काजी तौकीर, मैरी कॉम, माही विज, अमन गांधी, लव गिल, अरिश्फा खान और कनिका मान के नाम शामिल बताए जा रहे हैं. अब देखना होगा कि इनमें से किस कंटेस्टेंट पर एलिमिनेशन की गाज गिरती है. टास्क के बाद घर में तीन कंटेस्टेंट्स ही नॉमिनेशन से बच पाए हैं. इस हफ्ते आम्रपाली दुबे, गुल्लू और स्काउट ओपी पर नॉमिनेशन की तलवार नहीं लटक रही है.
Sanjay Dutt: ‘इंडिया में सेफ फील नहीं होता’ बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, कहा- ‘सब स्क्रिप्टेड था’
पिछले हफ्ते मिड-वीक एविक्शन में घर से बाहर हुई थी रीति तिवारी
बीते हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ में मिड-वीक एविक्शन के दौरान रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद वीकेंड का वार एपिसोड में किसी भी कंटेस्टेंट का एविक्शन नहीं हुआ. ऐसे में इस हफ्ते शो में होने वाले एलिमिनेशन को लेकर घरवालों और दर्शकों की नजरें बनी हुई हैं.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. माही विज ने अमन गांधी को क्या कहा? (What did Mahhi Vij call Aman Gandhi?)
A. माही विज ने अमन गांधी को उदिति सिंह का ‘साइडकिक’ और PR बताया.
Q2. माही विज ने अमन गांधी को उदिति का PR क्यों कहा? (Why did Mahhi Vij call Aman Uditi’s PR?)
A. ‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में माही विज और काजी तौकीर अमन को लेकर चर्चा करते नजर आए. इसी दौरान उन्होंने अमन को उदिति का PR बताया.
Q3. माही विज और काजी तौकीर किसके बारे में बात कर रहे थे? (Who were Mahhi Vij and Qazi Tauqeer talking about?)
A. दोनों अमन गांधी और उदिति सिंह के बीच बॉन्डिंग को लेकर बातचीत कर रहे थे.
Q4. क्या अमन गांधी ने माही विज की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है? (Has Aman Gandhi responded to Mahhi Vij’s comment?)
A. प्रोमो में अमन की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दिखाई नहीं गई है. उनके जवाब के लिए शो के अगले एपिसोड का इंतजार करना होगा.
Q5. ‘बिग बॉस 20’ में अमन गांधी और उदिति सिंह का क्या कनेक्शन है? (What is Aman Gandhi’s equation with Uditi Singh in Bigg Boss 20?)
A. शो में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, जिसे लेकर घर के अन्य कंटेस्टेंट्स भी चर्चा करते नजर आते हैं.’Tags : Mahhi Vij Instagram | Bigg Boss 2026 | Bigg Boss 20 Contestants | bigg boss 20 nominated contestants