Bigg Boss 20 : आसिफ खान को 34 की उम्र में आया था हार्ट अटैक, पत्नी बोलीं- कभी नहीं सोचा था…, Bigg-boss Hindi News


आसिफ खान की पत्नी जेब ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि आसिफ को सच में हार्ट अटैक आया था। उन्होंने उस दौरान की कई बातें शेयर की हैं।

आसिफ खान इन दिनों बिग बॉस शो में नजर आ रहे हैं। शो में हाल ही में आसिफ के हार्ट अटैक को लेकर मुद्दा बना जो उन्हें तब आया था जब वह 34 साल के थे। अब आसिफ की पत्नी जेबा ने सोशल मीडिया पर आसिफ के हार्ट अटैक को लेकर एक लंबा पोस्ट किया है। उन्होंने आसिफ के उस समय की अस्पताल की फोटो भी शेयर की है।

जेबा बोलीं- चुप रहना नामुमकिन

जेबा ने लिखा, ‘मैं काफी समय से चुप थी सोचा कि टाइम के साथ सब हील हो जाएगा और लोग मूव ऑन कर लेंगे। लेकिन मेरे पति और हमारे परिवार पर लगाए गए आरोपों और फैलाई गई नेगेटिविटी के कारण अब और चुप रहना नामुमकिन हो गया है। आसिफ के दर्द को अपनी आंखों से देखने के बाद मुझे लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उसके और अपने परिवार के सामने सच लाऊं। हां, आसिफ को हार्ट अटैक आया था और वो भी बहुत गंभीर। उस वक्त वह 34 साल के थे।’

मेरा दिल टूट रहा है

जेबा ने आगे लिखा, ‘मेरा दिल टूट रहा है आसिफ की मेडिकल रिपोर्ट शेयर करते हुए बस ये प्रूव करने के लिए जो रियल है ही नहीं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी पर्सनल चीज को मुझे पब्लिक में शेयर करना पड़ेगा बस लोगों को प्रूव करने के लिए।’

जेबा ने यह भी बताया कि क्यों आसिफ ने पहले हार्ट अटैक की जगह यह बोला था कि उन्हें गैस्ट्रोफेगल रिफलक्स डिजीज था।

पहले क्यों नहीं बताया हार्ट अटैक के बारे में

उन्होंने लिखा, ‘जब आसिफ ने पहले कहा कि वो गैस्ट्रोफेगल रिफलक्स डिजीज था ना कि हार्ट अटैक वो सिर्फ डर की वजह से। उन्हें लगा था कि इस सीरियस हेल्थ कंडीशन की वजह से वह प्रोजेक्ट्स खो देंगे और उन्हें मौके नहीं मिलेंगे। एक ऐसी इंडस्ट्री जहां मौके मिलना अनिश्चित होते हैं खासकर बिना किसी सहारे के तो डर रियल में होता है।’

आसिफ की पत्नी ने आगे लिखा, ‘मैं कभी नहीं भूलूंगी जब मुझे बताया गया कि मेन कोरोनरी आर्टरी पूरी तरह से बंद थी। आसिफ ने पहले हार्ट अटैक की वजह से अपने पिता को खोया है जब वह बच्चे थे तो जब उन्हें ये दिक्कत हुई तो वह डर गए कि कहीं वह अपने परिवार को ना छोड़ दें।’

आसिफ और काजी की लड़ाई

जेबा ने आसिफ की हेल्थ को लेकर मजाक बनाए जाने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि परिवार को ऑनलाइन गाली दी जा रही हैं और साथ ही जान से मारने और रेप की धमकी भी मिल रही है।

दरअसल, होता क्या है कि काजी तौकीर मजाक करते हुए कहते हैं, मुझे गिल का दौरा आ रहा है। बाद में फिर काजी माफी मांगते हैं ये बोलते हुए कि उनका इरादा गलत नहीं था। वह अपनी मां की कसम तक खाते हैं। लेकिन आसिफ इस पर काफी भड़क जाते हैं।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, ‘सिंगल मदर’ के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज – bigg boss 20 mahi vij reveals why she refused alimony from jay bhanushali after divorce

Love Gill ने Bigg Boss 20 में राशन विवाद में दिखाया समझदारी का परिचय, स्काउट को भड़कने से रोका

Bigg Boss 20: Qazi ने Asif Khan के हार्ट अटैक का उड़ाया मजाक, अब पत्नी का छलका दर्द- मेडिकल रिपोर्ट शेयर कर दी सफाई