Bigg Boss 20: इधर काशवी हीरानंदानी ने मांगी माफी, उधर बिग बॉस 20 में लव गिल पर भड़के स्काउट, Tv Hindi News


Bigg Boss 20: काशवी हीरानंदानी ने ट्रोलिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है। वहीं ‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में स्काउट, लव गिल पर भड़कते नजर आए हैं।

‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट एपिसोड देखने के बाद लोग काशवी हीरानंदानी को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि काशवी को स्काउट से जवाब मांगना चाहिए था, लव गिल के कैरेक्टर पर सवाल नहीं उठाने चाहिए थे। ऐसे में काशवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है। वहीं ‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में स्काउट और लव लड़ते नजर आ रहे हैं।

मैं अपनी बात बेहतर तरीके से कह सकती थी – काशवी हीरानंदानी

काशवी ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मेरा इरादा स्काउट से बात करने, उसे उसकी गलतियां बताने और उसे उसके कामों के लिए जवाबदेह ठहराने का था। लेकिन ऐसा करते समय मेरे कुछ शब्दों ने दूसरों को ठेस पहुंचाई। उस समय मैं चाहे जो भी फील कर रही थी, लेकिन किसी और के इरादों या कैरेक्टर पर कमेंट करना मेरा काम नहीं है; मैं अपनी बात बेहतर तरीके से कह सकती थी।’

मुझे और समझदारी से काम लेना चाहिए था – काशवी हीरानंदानी

काशवी ने आगे कहा, ‘मेरा मकसद कभी भी किसी दूसरी महिला के प्रति नफरत फैलाना या किसी को उसे निशाना बनाने के लिए उकसाना नहीं था। मैं समझती हूं कि मेरी बातों का असर होता है, और मेरी बातों को जिस तरह से समझा गया, उसकी जिम्मेदारी मैं लेती हूं। “वह जानती है कि वह क्या कर रही है” या “यह उसकी रणनीति है” जैसे कंटेंट को देखकर मैं इन्फ्लुएंस हो गई थी, लेकिन मुझे और समझदारी से काम लेना चाहिए था।’

मैं सच्चे दिल से माफी मांगती हूं – काशवी हीरानंदानी

काशवी बोलीं, ‘मुझे उसे कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है। मैं यह बात समझती हूं और जिन लोगों को भी मेरी वजह से दुख पहुंचा है, उनसे मैं सच्चे दिल से माफी मांगती हूं।’

‘बिग बॉस 20’ में हुई लव गिल और स्काउट की लड़ाई

सामने आए प्रोमो में लव गिल, स्काउट पर चिल्लाने लगती हैं। लव कहती हैं, ‘इसकी चुप्पी बाहर लोगों को क्या दिख रही होगी।’ इस पर आम्रपाली दुबे कहती हैं, ‘लोगों को सिर्फ मसाज गलत दिखा है। चुप्पी नहीं गलत दिखी होगी।’ लव, स्काउट से सवाल पूछती हैं, ‘फिर तू क्यों बोलता था कि मैं तुझपर कभी गिवअप नहीं करूंगा?’ स्काउट भड़क जाते हैं। स्काउट कहते हैं, ‘मैं सच कह रहा हूं। मैं सुबह से हर चीज बहुत शांति से हैंडल कर रहा हूं। मैंने अपनी तरफ से काफी एफर्ट्स डाले हैं। मेरे घर की काफी चीजें उखड़ चुकी हैं। काशवी ने साफ-साफ कहा है कि उसकी फैमिली ये सब देखकर काफी निराश है। अगर तुझे से सब चीजें नहीं समझ आ रही हैं तो मुझे नहीं पता तुझे कैसे समझआऊं।’ लव कहती हैं, ‘मुझे अगर बोला गया कि मैं तुझे फंसा रही हूं तो वहां तुझे कुछ नहीं कहना चाहिए।’ स्काउट बोले, ‘तो मैं सुबह से क्या कर रहा हूं। जो चीजें बोली गई हैं उसपर मैं काम करूंगा। मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूं।’





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Love Gill: लव गिल के केरेक्टर पर उठीं उंगलियां तो मां का फटा कलेजा, बेटी की बदनामी देख टूटा परिवार

Bigg Boss 20 LIVE: स्काउट के साथ न देने से फफककर रोईं लव गिल, घरवालों ने भी मारे ताने! साथ खड़ीं आम्रपाली – bigg boss 20 episode 51 written update in hindi 26 oct 2026 ek bawaal many sawal

Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव की टीम ने तोड़ी चुप्पी, चरित्र हनन के मामले पर सपोर्ट में उतरे कई कलाकार