Bigg Boss 20: इन कंटेस्टेंट पर बरसा जनता का प्यार, टॉप 5 में शामिल हुए ये नाम, जानकर होंगे हैंरान, Bigg-boss Hindi News


कल का वीकेंड का वार बेहद ही शानदार रहा। एक तरफ जहां, सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई, तो कई की तारीफ की। इसी बीच अब बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं।

Bigg Boss 20: टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बज बना हुआ है। ये शो लगातार अपने कंटेंट को लेकर खबरों में हैं। इस शो को शुरू हुए अब काफी वक्त बीत चुका है। शो से अब तक कई कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। ऐसे में कल का वीकेंड का वार काफी शानदार रहा। ऐसे में कल का वीकेंड का वार बेहद ही शानदार रहा। एक तरफ जहां, सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई, तो कई की तारीफ की। इसी बीच अब बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं, जिन्हें जनता ने वोटो के जरिए सबसे ज्यादा प्यार दिया। आइए जानते हैं कौन हैं वो जनता के वो 5 चहेते कंटेस्टेंट्स?

इस वीक ये 5 कंटेस्टेंट बने जनता के चहेते

‘बिग बॉस 20’ की ताजा खबरें देने वाले बिग बॉस तक ने अपने एक्स अकाउंट पर इस वीक की लाइव फीड रिपोर्ट शेयर की है। इस वीक नंबर 1 पर काजी तौकीर हैं। दूसरे नंबर पर उदिति सिंह, तीसरे पर मैरी कॉम हैं। चौथे नंबर पर इस हफ्ते अरिश्फा खान और पांचवें पर लव गिल हैं। मैरी कॉम की बात करें तो अब धीरे-धीरे उनका गेम सामने आ रहा है।

वीकेंड का पर काजी पर भड़के सलमान

‘बिग बॉस 20’ के बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने सबसे ज्यादा अगर किसी की क्लास ली तो वो थे काजी तौकीर। सलमान, स्काउटओपी (ScoutOP) के कान में थूकने के लिए काजी तौकीर को फटकार लगाई। प्रोमो में सलमान कहते हैं, ‘यह तब शुरू हुआ जब काजी ने स्काउट के कान में थूका और वो भी एकदम गंदे तरीके से, बिल्कुल अंदर तक। काजी, इसमें तुम्हें मजाक कैसे लगा?’ वे आगे पूछते हैं, ‘इसमें क्या कूल है?’ सलमान खान यहीं नहीं रुके, वो काजी के स्टैंड लेने के बदलते रवैये पर भी सवाल उठाते हैं। सलमान कहते हैं, ‘काजी स्टैंड लेने का तरीका भी बहुत आसानी से बदलता है। वो कहते हैं कि ये पूरा बवाल जब तुम्हारे एक मजाक से शुरू हुआ तो तुमने स्टैंड क्यों नहीं लिया। जब गुल्लू और नकुल का झगड़ा हो रहा था तुम वहीं पर बैठकर खाना खा रहे थे और उठे तक नहीं। तुम अपना खाना खाते रहे।’

घर में बेघर हुए नकुल

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह बचे हैं। वहीं, मनीष गोयल और नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, लेकिन नकुल को बाहर कर दिया गया है। वहीं, अब अमन गांधी के भी बाहर होने की खबरें हैं।





Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ से अमन गांधी हुए बाहर, सलमान खान नहीं करेंगे अगले वीकेंड होस्ट, बताई वजह

Bigg Boss 20 Day 40: काजी बोले- मैं तब सिर्फ 20 साल का था और खबर आई कि मैंने एकता कपूर को धोखा दिया है – bigg boss 20 episode 40 written update in hindi 15 oct 2026 ex captains to decide the next captain

बिग बॉस 20:वीकएंड का वार में आसिफ खान की क्लास लगाएंगे सलमान, लव से झगड़े पर भड़के, पूछा- ये आपकी घरवाली है? – Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: Salman Khan Angry On Aasif Khan For Arguments With Love Gill