Bigg Boss 20 : उदिति सिंह का होगा एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही से आमना-सामना? एक्टर बोले- हो सकता है…, Bigg-boss Hindi News


बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। यहां कब किसी के पास्ट से जुड़ा कोई भी किस्सा या इंसान सामने आ जाए नहीं पता। अब उदिति सिंह को लेकर भी अपडेट आया है। 

बिग बॉस 20 में उदिति सिंह बतौर कंटेस्टेंट आई हैं। शो में उदिति को अब तक पसंद किया जा रहा है। उदिति का टीवी एक्टर करण वाही के साथ रिलेशनशिप रहा है। हालांकि काफी समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब हाल ही में उदिति भी अपने एक्स को लेकर बात करती दिखीं। भले ही उन्होंने करण का नाम नहीं लिया डायरेक्टली, लेकिन सबको पता था वह करण की बात कर रही हैं। इसके बाद ऐसी खबरें आ रही थीं कि क्या करण, बिग बॉस में आ सकते हैं। अब करण ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ दी है।

अविनाश ने करण को उदिति के लिए चिढ़ाया

दरअसल, अविनाश मिश्रा ने अपना एक व्लॉग शेयर किया है। इस दौरान अविनाश, करण की एक्स उदिति को लेकर भी इनडायरेक्टली बोलते हैं। अविनाश बोलते हैं कि इस बार बिग बॉस में वो लोग भी आ रहे हैं न जिनको आप जानते थे पहले से। इसके बाद फिर वह वह तुरंत टॉपिक बदलते हुए कहते हैं, कनिका मान की बात कर रहा था वैसे मैं।

जब अविनाश फिर करण से पूछते हैं कि क्या वह बिग बॉस हाउस जा रहे हैं तो एक्टर बोलते हैं, मुझे न अविनाश ने फिर प्रिपेयर किया था कि भाई चले जाओ।

तभी अविनाश बोलते हैं कि लेकिन करण अब भी श्योर नहीं हैं कि उन्हें इस बारी शो में जाना है कि नहीं।

क्या बिग बॉस में जाएंगे करण वाही?

करण फिर बोलते हैं कि वह खतरों के खिलाड़ी पर फोकस करना चाहते हैं फिलहाल। वह बोले, मैं लाइमलाइट को लेना चाहूंगा, मैं दरअसल, सोच रहा हूं कि अगर मैं खतरों के फिनाले तक पहुंच गया तो मैं फिर डिसाइड करूंगा कि बिग बॉस जाना चाहता हूं कि नहीं।

बता दें कि उदिति से पहले पूछा गया था कि अगर करण शो में आते हैं तो इस पर उनका क्या रिएक्शन होगा। इस पर उदिति ने कहा था, वो वाइल्डकार्ड बनकर नहीं आएगा मेरे हिसाब से। वो आता तो पहले से आता।

करण के आने पर क्या होगा उदिति का रिएक्शन

उदिति ने आगे यह भी कहा था, ‘जैसे मैं इतने लोगों को टॉलरेट कर सकती हूं तो फिर उसको तो कर ही सकती हूं।’ उदिति यह भी कहती हैं कि वह अब मूव ऑन कर चुकी हैं और किसी और को पसंद करती हैं। उदिति बोलती हैं कि करण के साथ उनका रिलेशनशिप 3-4 साल पहले खत्म हो गया था।

करण से मूव ऑन कर चुकी हैं उदिति

दरअसल, उदिति, माही, काजी तौकी, अमन गांधी से बात करती हैं। इस दौरान माही बोलती हैं कि मुझे लगा था कि तुम अपने एक्स के साथ आओगी। इस पर उदिति ने कहा था कि अगर वो आता भी तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

उदिति बोलती हैं, ‘वो साथ भी आ जाता तो मेरे लिए दूसरे कंटेस्टेंट की तरह होता। कई लोग हैं यहां जिनसे मैं बात नहीं करती। इतना कोई चक्कर नहीं है मुझे। मैंने कबका मूव ऑन कर लिया है।’



Source link

Related posts

‘नौकर नहीं बैठा है कोई’…बिग बॉस 20 में माही विज पर भड़क पड़ी ये कंटेस्टेंट, नया प्रोमो हुआ वायरल

‘बिग बॉस 20’: कप्तानी टास्क में स्काउट OP के साथ हुआ खेला, जनता से मांगा समर्थन

Bigg Boss 20 : कैप्टेंसी टास्क के लिए आपस में भिड़े अर्शिफा खान और स्कॉट, घर में मच गया हंगामा, Bigg-boss Hindi News