बिग बॉस 20 के शो के नए प्रोमो ने सबको हैरान कर दिया है। दो दोस्त यंग डीएसए और स्काउट में लड़ाई हो गई है।
बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कब दोस्त-दुश्मन बन जाए नहीं पता। यहां रिश्तों में जल्दी बदलाव आते हैं। अब शो के शुरुआत से दोस्त रहे स्काउट ओपी और यंग डीएसए की दोस्ती में दरार आ गई है। दोनों जहां पहले साथ में रहकर हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते थे। वही दोस्त अब अलग होने लगे हैं। अब तो दोनों के बीच लड़ाई भी हो गई है और इस दौरान यंग, स्काउट को नकली तक बोल देते हैं।
स्काउट और यंग की लड़ाई का वीडियो
दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में यंग, स्काउट से बहस करते हैं और बोलते हैं कि पहले तू आम्रपाली जी से झगड़ा फिर मुझसे झगड़ा। तेरा नेचर बहुत नकली है। स्काउट बोले नकली का मतलब क्या है। यंग बोले बद्तर है।
स्काउट फिर बोलते हैं कि तेरे जैसे बहुत देखे हैं। यंग भी बोलते हैं कि मैंने भी तेरे जैसे बहुत देखे हैं। मुझे तेरे जैसे के मुंह भी नहीं लगना।
स्काउट फिर बोलते हैं कि तेरे जैसे को मैं गिनता भी नहीं हूं। यंग बोलते हैं कि तू इतना बढ़-बढ़ कर रहा है न चुप हो जाएगा।
लव देखती रही दोनों को लड़ते हुए
इस दौरान अरिशफा दोनों को शांत करने की कोशिश करती हैं, लेकिन दोनों उनकी नहीं सुनते। वहीं लव गिल तो सोफे पर बैठकर दोनों बस देखती रहती हैं।
इस प्रोमो को शेयर कर लिखा गया है, ‘यंग और स्काउट की दोस्ती फिर लड़ाई में बदली।’
लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो पर लोगों के बहुत रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि स्काउट में बहुत ईगो है। ये क्या लाइन है कि मैं चाहूं तो कर सकता हूं। वहीं एक ने कमेंट किया कि कोई नहीं रात को फिर सॉरी बोलते हुए आ जाएगा। एक ने लिखा कि यंग ने तो पहले से ही ट्रस्ट तोड़ दिया था चुगली करके। अब लड़ाई करके दोस्ती का रोना-धोना मत करो। स्काउट ओपी ने कभी पीछे से नहीं किया।
बता दें कि लास्ट वीकेंड का वार से ही दोनों के बीच अनबन चल रही है। दरअसल, वीकेंड का वार में जब सलमान ने बताया कि स्काउट ओपी ने यंग के घर ना लेने वाली बात को डिस्कस किया तो यंग को काफी बुरा लगा।
यंग इस बारे में आम्रपाली से भी बोलते हैं कि मैंने भाई बोलकर इसे बताया और इसने इस चीज को ऐसे कहा, मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। स्काउट फिर यंग को समझाने भी आते हैं, लेकिन यंग उनसे नाराज हो जाते हैं।