Bigg Boss 20: काजी के मजाक से आग बबूला हुईं अरिशफा खान, बोलीं- घटिया इंसान


काजी-अरिशफा की लड़ाई

Bigg Boss 20: बिग बॉस में हर दिन रिश्ते बदलते रहते हैं. एक दिन जहां लोग दोस्त होते हैं, वहीं दूसरे ही पल दुश्मन भी बन जाते हैं. अरिशफा खान और काजी तौकीर का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही चल रहा है. शुरुआत में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. काजी ने अरिशफा को अपनी बेटी तक कह दिया था. लेकिन बीच में काजी और अरिशफा के बीच काफी ज्यादा दूरी आ गई और दोनों ने साथ में बैठना भी छोड़ दिया. फिर से एक बार दोनों के बीच बॉन्ड बनता दिख रहा था. लेकिन अरिशफा के गुस्से ने इसे फिर से खराब कर दिया है.

काजी तौकीर अपनी मस्ती भरे बातों के लिए जाने जाते हैं. वो घर में सभी से मस्ती मजाक करते रहते हैं. अरिशफा के साथ भी काजी कुछ ऐसा ही कर रहे थे. लेकिन एक्ट्रेस उनकी बात को गलत तरीके से ले लिया और गुस्सा हो गईं. बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में काजी और अरिशफा की काफी गंदी लड़ाई देखने को मिलने वाली है. जिसका प्रोमो भी सामने आ गया है.

काजी से फिर भिड़ीं अरिशफा खान

जियो हॉटस्टार रिएलिटी ने शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है. इसमें काजी और अरिशफा दोनों वॉशरुम में नजर आ रहे हैं. काजी आयरन करते हैं लेकिन उनकी आयरन से स्टीम नहीं निकल रही. जिसे ठीक करने अरिशफा आती हैं. दोनों के बीच मजाक चल रहा होता है. इस बीच काजी भाप को देखकर कहते हैं कि, बाप तो गया…! इसी बात को लेकर अरिशफा गुस्सा हो जाती हैं और उदिति से कहती हैं कि ये कह रहे हैं कि ‘तेरा बाप तो गया’.

ये सुन काजी भी भड़क जाते हैं और समझाने की कोशिश करते हैं कि वो अपनी बात कर रहे थे, क्योंकि एक टाइम पर उन्होंने खुद को अरिशफा का बाप बनाया था. हालांकि, अरिशफा कुछ नहीं सुनती हैं और काजी से बहस करने लगती हैं. काजी भी अरिशफा की इस बात पर काफी ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं कि मैं इतना घटिया नहीं हूं…लेकिन अरिशफा बार-बार काजी को घटिया बोलती रहती हैं.

माही विज ने भी अरिशफा को लताड़ा

इस बीच माही भी लड़ाई में आ जाती हैं और अरिशफा को कहती हैं कि ‘तुम कलेश करने के बहाने ढूंढती हो’. एक्ट्रेस कहती हैं, मुझे तो रिगरेट होता है कि मैं तुम्हारे साथ बैठती थी. तुम बहुत सेंसलेस हो. तू कलेशी है. कलेश करने आई है. हर वक्त बस कलेश करने का मुद्दा उठाती रहती है.

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More





Source link

Related posts

Aman Gandhi Evicted From Bigg Boss 20: What Happened

Bigg Boss 20 Episode: अरिशफा खान और काजी तौकीर की दोस्ती में आई दरार, जानें लड़ाई की 5 बड़ी वजहें

Mahhi Vij Love Life: Bigg Boss 20 में Qazi से बातचीत