Bigg Boss 20: काजी तौकीर के लॉलीपॉप कमेंट पर फिर बवाल, कनिका मान और लव गिल में बहस


‘बिग बॉस 20’ में हर एपिसोड के साथ ड्रामा और लड़ाई-झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों के समीकऱण भी बदल रहे हैं और हर नए टास्क में कंटेस्टेंट्स भिड़ते भी नजर आ रहे हैं। बीती रात के एपिसोड में घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें जोरदार हंगामे हुए। वहीं लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल और कनिका मान के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। चलिए आपको बताते हैं कि बीबी हाउस में क्या कुछ खास हो रहा है?

घर के अंदर बना न्यूजरूम

‘बिग बॉस 20’ के बीती रात के एपिसोड में घर के अंदर ‘डिबेट विद आसिफ’ शो रखा गया। घर का कैप्टन चुनने के लिए यह खास टास्क किया जा रहा है। यहां न्यूजरूम के माहौल में आसिफ एंकर बने हैं और घर के अलग-अलग मुद्दों पर बहस हो रही है। इस डिबेट के अलग-अलग राउंड को जीतने वाले कंटेस्टेंट्स कैप्टेंसी के दावेदार बनेंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

काजी के लॉलीपॉप कमेंट पर फिर हुआ विवाद

इस डिबेट के पहले राउंड में काजी तौकीर के लॉलीपॉप कमेंट पर फिर विवाद हुए। आसिफ ने अपनी डिबेट में काजी के लॉलीपॉप वाले मुद्दे पर बहस करने के लिए चार कंटेस्टेंट्स को बुलाया। इसमें गुल्लू और मैरी कॉम, कॉाजी के सपोर्ट में बोलने के लिए लाए गए थे और लव और कनिका काजी के खिलाफ बोलने वाले थे। यहां अलग-अलग तरीके से उस पुराने मुद्दे पर बहस हुई और आखिर में कनिका व लव इस राउंड को जीत गए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

काजी और स्काउट के बीच हुई बहस

इस टास्क के बीच घर में एक बार फिर काजी और स्काउट के बीच जमकर बहस देखने को मिलेगी। स्काउट, काजी पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने बात करते हुए उन पर थूका है और इसके बाद स्काउट ने काजी की जैकेट से अपना हाथ साफ किया। इसके बाद दोनों के बीच इस हद तक बहस हुई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में अरिश्फा-स्काउट की तूफानी भिड़ंत, माही ने पार की हद?

लव गिल और कनिका मान में लड़ाई

लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल और कनिका मान के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली है। राशन चोरी के टास्क में लव काफी सारा राशन चोरी करती हैं, जिसे लेकर कनिका उन पर भड़क जाती हैं और कहती हैं कि वह स्वार्थी है। इसके जवाब में लव कहती हैं कि उन्होंने बस टास्क अच्छे से किया है। इस मुद्दे पर दोनों के बीच जमकर बहस होती है।





Source link

Related posts

‘टूटे हुए घर से आती हूं’, पेरेंट्स के तलाक पर दुखी हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, दिल में छिपा गम – manoj tiwari daughter Rhiti Tiwari parents divorce allegations after bigg boss 20 exit gets emotional tmovb

Bigg Boss 20: अटेंशन की भूखी या मास्टरमाइंड? लव गिल के ‘फिजिकल’ होने के पीछे का मनोव‍िज्ञान समझ‍िए – bigg boss 20 love gill psychological behavior attention seeking edmm

Bigg Boss 20 Promo: Kanika Mann को Love Gill पर कमेंट करना पड़ा भारी, नेटिज़न्स ने किया ट्रोल