Bigg Boss 20: काजी तौकीर बने ‘तेरे नाम’ के सलमान, एक बार फिर घरवालों के निशाने पर आईं लव गिल


Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों काजी तौकीर (Qazi Touqeer) अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. कभी अपने मजेदार अंदाज से तो कभी घरवालों की नकल करके वो दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. 19 नवंबर के लेटेस्ट एपिसोड में काजी ने सलमान खान के  फेमस किरदार ‘तेरे नाम’ का लुक और अंदाज कॉपी कर सभी को हैरान कर दिया. वहीं, दूसरी तरफ घर में लव गिल एक बार फिर घरवालों के निशाने पर आ गईं. उनके और बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच हुई बहस ने एपिसोड को और दिलचस्प बना दिया.

काजी ने सलमान खान की कॉपी की

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में सभी कंटेस्टेंट्स गार्डन एरिया में बैठकर बातें कर रहे होते हैं. इस मौके पर माही विज लव गिल के लिए कुछ बोलकर चली जाती हैं, जिस पर लव गुल्लू और कनिका से बात करती हैं.इसके बाद लव जानबूझकर माही, काजी, अरिश्फा के पास जाकर बैठ जाती हैं. इस दौरान काफी मस्ती मजाक होता है. काजी के सामने सलमान खान की मिमिक्री करते दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने सलमान के तेरे नाम लुक को कॉपी किया, उनकी तरह बात करने और उनके हावभाव की नकल करने की कोशिश की.

सलमान खान से मांगी माफी

काजी ने सिर्फ सलमान के बोलने के तरीके की ही नकल नहीं की, बल्कि उनके खड़े होने के स्टाइल को भी कॉपी किया. उनका ये अंदाज देखकर कंटेस्टेंट्स खूब एंटरटेन हुए. वहीं, अपनी मिमिक्री खत्म करने के बाद काजी सलमान खान से माफी मांगते हुए भी दिखाई दिए. अब उनके इस पूरे एक्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, बाहर फैंस को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आया. वहीं, काजी तौकीर की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह वीडियो शेयर किया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: लव गिल होगी शो से आउट! उदिति की स्पेशल पावर से अर्शिफा खान को मिली इम्यूनिटी

टास्क में लव ने किए ड्रामा

वहीं, इसके बाद कैप्टन उदिति अपनी पसंद और नापसंद बताती है, जिसके बाद लव (Love Gill) और अरिश्फा (Arishfa Khan) के बीच टास्क होता है. इसी टास्क के दौरान अरिश्फा की तरफ से स्काउट आगे आते हैं और लव की तरफ से गुल्लू आते हैं और टास्क के दौरान ही दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है.  दोनों ही एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करते हैं, जिस वजह से घर में हल्ला मचता है. वहीं, लव और यंग के बीच भी काफी लड़ाई होती है. लव एक बार फिर से अपने ड्रामा करती हैं. 

लव गिल और यंग के बीच होगा बवाल

वहीं, बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में लव और यंग डीएसए के बीच भयंकर झगड़ा दिखाई दे रहा है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि आटा और चावल की चोरी पर घर में बवाल मचा हुआ है और ये चोरी लव-गुल्लू के साथ मिलकर करती हैं. स्काउट गुल्लू पर चिल्लाते हैं, तो गुल्लू भी जवाब देते हैं. अरिश्फा इन हरकतों को काफी चीप बताती हैं. इस पर गुल्लू साफ कहते हैं कि उन्होंने घर का 50 प्रतिशत राशन चुरा लिया है और आखिरी हफ्ते में देंगे. इस बहसबाजी में यंग और लव की एंट्री होती.लव कहती हैं कि वह अंडे नहीं खातीं, तो यंग पलटवार करते हुए कह देते हैं, ‘ये अंडे नहीं धक्के खाती हैं.’

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने एक झटके में लव गिल को किया एक्सपोज, स्काउट ओपी ने भी निकाली अपनी भड़ास



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: राशन चोरी को लेकर बिग बॉस के घर में छिड़ी बहस, उदिति के फेक बोलने पर भड़की माही विज

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के फैंस के लिए बड़ी खबर! दिसंबर में नहीं होगा ग्रैंड फिनाले? जानें पूरा अपडेट

Bigg Boss 20: टास्क के दौरान गुल्लू और स्काउट में हाथापाई, अरिश्फा ने जीता मुकाबला, लव गिल ने मांगी माफी