Bigg Boss 20 के घर से बाहर हुआ ये सदस्य, सलमान ने AI के गलत इस्तेमाल पर जताई चिंता; ‘जेल होनी चाहिए’, Tv Hindi News


बिग बॉस 20 आज के वीकेंड का वार में बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी घर से बेघर हो गई हैं। घर में ईशा का कोई गेम नहीं दिख रहा था। दूसरे हफ्ते सलमान खान ने भी ईशा को समझाया था कि उन्हें अपना खेलना शुरू करना चाहिए क्योंकि वो घर में दिख नहीं रही हैं।

घर से बेघर हुईं ईशा रिखी

ईशा रिखी पर सलमान खान की चेतावनी का असर नहीं हुआ और आज ईशा रिखी घर से बेघर हो गई हैं। ईशा के नॉमिनेशन में आने की एक बड़ी वजह घर में उनकी दोस्त कनिका मान थीं। दरअसल, घरवालों को उन लोगों का नाम लेना था जिसे वो बचाना चाहते हैं। कनिका ईशा की दोस्त थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने ईशा का नाम न लेकर काजी तौकीर और मैरी कॉम का नाम लिया था।

ये भी पढ़ें:

फातिमा ने की सलमान खान की तारीफ, ट्रोल्स वाली बात पर कहा- जब आप जैसा कोई..

एआई के गलत इस्तेमाल पर सलमान खान ने जताई चिंता

आज के वीकेंड के वार की बात करें तो सलमान खान एआई द्वारा बनाई जाने वाली वीडियोज को लेकर बात करते नजर आए। सलमान खान ने उन लोगों की आलोचना की जो सोशल मीडिया पर दूसरों की एआई से बनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। उन्होंने कहा कि एआई के गलत इस्तेमाल को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं उन्हें जेल होनी चाहिए।

काजी ने अजय देवगन के सामने गाया उन्हीं की फिल्म की गाना

आज के एपिसोड में हुंकार और दृश्यम 3 के अजय देवगन और जयदीप अहलावत भी पहुंचे। पहले अजय और जयदीप शो में मेहमान बनकर आए। दोनों ने घरवालों से बात भी की। काजी ने अजय देवगन को बताया कि वो कल ही उनकी फिल्म का गाना प्यार तो होना ही था गा रहे थे। काजी ने कहा कि ये गाना उनके लिए बहुत खास है क्योंकि इसी गाने की वजह से वो जीते थे। काजी ने अजय देवगन के सामने ये गाना गाकर भी सुनाया। वहीं, जयदीप अहलावत रॉकस्टार काजी से उनके आई एम अ रॉकस्टार वाला स्टेप भी सीखते नजर आए।

ये भी पढ़ें:

आप बदतमीज हैं…, सलमान के सामने ही माही विज ने इस कंटेस्टेंट की निकाली हेकड़ी

जयदीप ने बताया क्यों खास होगी दृश्यम 3?

इस मंच पर जयदीप ने अपनी फिल्म दृश्यम 3 के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म का तीसरा पार्ट क्यों खास होने वाला है। उन्होंने कहा तीसरा पार्ट इसलिए खास है क्योंकि ये आखिरी पार्ट है। सब ये जानना चाहेंगे कि विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए आखिरी पैंतरा क्या अपनाते हैं।

फातिमा ने किया सलमान खान को धन्यवाद

अजय देवगन और जयदीप के बाद फातिमा सना शेख,रघुबीर यादव और जीशान अयूब पहुंचे। इस दौरान भी सलमान ने एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर बात की। रघुबीर यादव ने कहा कि लोग आवाजों को भी एआई से बनवा लेते हैं। सलमान ने कहा कि कई बार तो ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं कि सोचने लग जाता हूं कि ऐसी बॉडी कब बनाई थी। वहीं, सना ने सलमान खान को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने ट्रोल्स और पैप्स को लेकर बात की, वो करना बहुत जरूरी थी।

ये भी पढ़ें:

‘मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली की नहीं’, रीति की सलमान खान ने लगाई क्लास

रीति तिवारी को हुआ गलती का एहसास?

वहीं, सलमान खान के घर से जाने के बाद रीति तिवारी अकेले बैठी नजर आईं। उन्होंने काजी से बात करने को कहा, लेकिन काजी ने कहा कि वो आराम से बैठकर बात करेंगे। रीति ने फिर उनसे गाली देने के लिए माफी मांगी। रीति अकेले बैठकर रो रही थीं तभी माही विज ने उन्हें आकर समझाया। उन्होंने कहा कि उन्हें गलतियों से सीखना चाहिए। गुल्लू और कनिका भी रीति तिवारी को समझाते नजर आए।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 में नहीं आएंगे करण वाही? वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरों पर खुद दिया जवाब

‘बिग बॉस’ में फ्लॉप हुईं बादशाह की EX वाइफ ईशा, तीसरे हफ्ते ही शो से हुईं बेघर – Bigg Boss 20 Badshah ex wife Isha Rikhi evicted in third week tmovg

बिग बॉस 20:क्या सलमान खान के रियलिटी शो में आएंगे करण वाही? वाइल्डकार्ड एंट्री पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी – Karan Wahi Clears Air On Bigg Boss 20 Entry Speculation As A Wild Card Contestant Says Atleast Not This Year