Bigg Boss 20 के सेट पर उठा सलमान खान के सीने में दर्द, एक्टर ने मेकर्स की एडिटिंग पर जताई नाराजगी, Bigg-boss Hindi News


सलमान खान की तबीयत अब ठीक है, तो घबराने की कोई बात नहीं है। भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों वीकेंड के वार में सलमान खान के फैंस और कंटेस्टेंट उस वक्त घबरा गए जब उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। सलमान दर्द से तड़पते नजर आए और उन्होंने सेट पर ही डॉक्टर को बुलाने की बात कही। उनकी हालत देख पूरा देख परेशान हो गया। ऐसे में अब सलमान ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

सलमान खान ने दिया अपना हेल्थ अपडेट

सलमान खान की तबीयत अब ठीक है, तो घबराने की कोई बात नहीं है। भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। एक्टर ने लिखा, ‘भगवान की कृपा से मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है। बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया, वैसा नहीं होना चाहिए था। इससे असल मकसद ही खत्म हो गया और ऐसा लग रहा है जैसे मैं भी वही कर रहा हूं, जो काजी घर में कर रहे थे। मेरा मकसद बस काजी को यह दिखाना था कि उन्होंने जो किया वह गलत था, क्योंकि उन्होंने अपनी सेहत का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए किया, खासकर तब, जब घर के बाकी 15 लोगों को पता ही नहीं था कि वह एक्टिंग कर रहे हैं और वे उनकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे। प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया, उसके लिए माफी चाहता हूं। लगता है शो को प्रमोट करने का उनका यही तरीका है; मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं।’

बिग बॉस ने इसे ठीक कर दिया

इसके साथ ही सलमान ने एक और पोस्ट शेयर कर बिग बॉस को धन्यवाद कहा। सलमान खान नोट में लिखते हैं, ‘बिग बॉस ने इसे ठीक कर दिया है। थैंक्यू बिग बॉस।’ फिलहाल अब ये क्लियर हो गया है कि सलमान खान पूरी तरह से सही हैं। उन्होंने सिर्फ काजी को सबक सिखाने यानी उन्हें अहसास दिलाने के लिए अपनी बीमारी का नाटक किया।

क्या हुआ था बिग बॉस के सेट पर

सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड के वार में जब कंटेस्टेंट से बात कर रहे थे। तभी कंटेस्टेंट्स से इन सब चीजों के बारे में बात करते वक्त अचानक उन्हें सीने में दर्द उठता है। जब सलमान को पहली बार दर्द उठता है, तो वो पानी मांगते हैं। पानी पीने के बाद सामान वापस से खुद को ठीक करते हुए कंटेस्टेंट्स से बात करते दिखे, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से उनके सीने में दर्द उठता है और वो बोलते-बोलते चुप हो जाते हैं। सलमान को दर्द में देख घरवाले भी परेशान हो जाते हैं। दर्द इस कदर बढ़ गया था कि वह सेट पर ही डॉक्टर को बुलाने की बात कहने लगे।



Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ के सेट पर नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, भाईजान बोले- गलत तरीके से कटा प्रोमो

Bigg boss 20: वीकेंड का वार में सलमान खान के सीने में हुआ दर्द? देर रात एक्टर ने बताई असलियत – Bigg boss 20 salman khan ill health issues scene weekend ka vaar update tmovg

Bigg Boss 20: क्या सच में बिगड़ी सलमान खान की तबीयत? अब भाईजान ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, बताया पूरा सच