स्काउट हाल ही में अपने दोस्त यंग डीएसए से लव गिल को लेकर बात करते नजर आए। इस दौरान स्काउट ने कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कई कंटेस्टेंट्स प्यार में पड़ जाते हैं। अब स्काउट ने हाल ही में एपिसोड के दौरान कुछ ऐसा कहा जिससे पता चला कि उनके मन में बिग बॉस के घर में से किसी के लिए फीलिंग आ रही है। स्काउट के साइन लैंग्वेज से फैंस ने अनुमान लगाया कि उनके मन में लव गिल के लिए फीलिंग आ रही है। हालांकि स्काउट के इस बिहेवियर से फैंस हैरान है और साथ ही उन पर गुस्सा कर रहे हैं क्योंकि स्काउट पहले से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि स्काउट फिर क्लीयर करते हैं कि लव के लिए उनकी फीलिंग वैसे ही है जैसे किसी बहन के लिए होती है।
स्काउट ने क्या कहा
स्काउट ने यंग डीएसए से बात करते हुए कहा कि सिस्टर से पहले फ्रेंड होता है ना आदमी। तभी यंग पूछते हैं कि तेरा रास्ता बदल रहा है क्या? इस पर स्काउट बोलते हैं कि नहीं पता।
लोगों का स्काउट पर रिएक्शन
स्काउट के इस कमेंट पर सोशल मीडिया पर लोग काफी रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, किसी भी लड़की को ऐसा पार्टनर ना मिले जो नेशनल टीवी पर किसी और महिला के लिए फीलिंग्स शेयर कर रहा है। एक ने लिखा कि जब आपकी पार्टनर घर के बाहर है तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। एक ने लिखा कि स्काउट बोलते हैं कि उनके मन में लव को फीलिंग है, लेकिन इसके बाद भी वह काशवी को लेकर कंसर्न हैं। एक ने लिखा कि सोचो अगर काशवी इस पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही हो तो।
स्काउट को होती है इस वजह से जलन
बता दें कि लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट यह भी बोलते हैं कि उन्हें जलन होती है जब गुल्लू और लव एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप से जुड़े ड्रामे करते हैं तो उन्हें जलन महसूस होती है।
स्काउट की गर्लफ्रेंड कौन
बता दें कि स्काउट का काश्वी हिरानंदानी के साथ रिलेशनशिप है। काशी बिग बॉस के बाहर स्काउट को फुल सपोर्ट कर रही हैं। वह स्काउट के लिए सोशल मीडिया पोस्ट करती रहती हैं।
यंग ने भी की अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बात
खैर इस दौरान यंग भी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बात करते हैं और कहते हैं कि वह उन्हें मिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उससे दूर रहने की फीलिंग से जूझते हुए वे लगभग गायब ही हो गए थे। लेकिन अब वह बिग बॉस के दूसरे घरवालों के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड कर रहे हैं।