Bigg Boss 20: गुल्लू को मिली ‘खास पावर’, पलटेगा पूरा गेम, घरवालों के बीच छिड़ेगी जंग, Bigg-boss Hindi News


बिग बॉस के घर से एक और कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ घर के कैप्टन कुशल तंवर उर्फ गुल्लू को एक खास पावर मिली है, जिससे वह पूरा गेम पलट सकते हैं।

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दिन पर दिन दर्शकों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में शो में कंटेस्टेंट के बीच एक तरफ जहां दोस्ती नजर आ रही है वहीं, टास्क के लिए उनके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन भी देखने को मिल रहा है। ऐसे इस बार का वीकेंड का वार काफी जबरदस्त रहा। इस बार के वीकेंड का वार को बिग बॉस के इतिहास का सबसे अच्छा बताया जा रहा है। वहीं, बिग बॉस के घर से एक और कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ घर के कैप्टन कुशल तंवर उर्फ गुल्लू को एक खास पावर मिली है, जिससे वह पूरा गेम पलट सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वो पावर?

इन कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार

दरअसल, वीकेंड के बार के बाद ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि कुशल तंवर उर्फ गुल्लू को बड़ी पावर मिली है। बिग बॉस उन्हें यह अधिकार देते हैं कि जो सदस्य अपनी एक-एक लाइफ लाइन खो चुके हैं, गुल्लू उनमें से दो सदस्यों को उनकी एक लाइफ लाइन वापस दे सकते हैं। लाइफलाइन खाने वालों में उदिति सिंह, कनिका मान, यंग, आसिफ खान और रीति तिवारी हैं।

गुल्लू किसे करेगा सुरक्षित

प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं, ‘आज पहली बार 2X रूम वाला दरवाजा खुलेगा और वो भी ये अधिकार घर के कैप्टन गुल्लू के पास है। आप उन्हीं दो सदस्यों को जीवनदान देंगे जो अपनी एक-एक लाइफ खो बैठे हैं। मैं आपको चार ऑप्शन दूंगा। आप जो भी विकल्प चुनते हैं वो तथास्थु होकर पूरा हो जाएगा।’ इसके बाद गुल्लू कहते हैं, ‘एक्स्ट्रा काम करना है दोनों को याद रखना ये बात। मैंने अभी तक जो दोस्ती निभाई है, पूरे दिल से निभाई है, ऐसे में मैं चाहूंगा कि उसको उसकी लाइफ वापस मिले।’

इसके बाद होता है एक और बड़ा धमाका

बिग बॉस प्रोमो के आखिर में कहते हैं, ‘ये घर परीक्षा है रिश्तों की। मैं आपको जोड़ियों में एक्टिविटी एरिया में बुलाऊंगा। आपस में बातचीत पर इस फैसले पर आएंगे कि उनमें से कौन से एक सदस्य नॉमिनेट होगा और कौन सुरक्षित। अगर आप दस मिनट में इस फैसले पर नहीं पहुंच पाते हैं तो उस जोड़ी के दोनों ही सदस्य नॉमिनेट हो जाते हैं।’

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी बचे हैं।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke

Bigg Boss 20: ‘काजी तौकीर-माही विज रियल, बाकी सब दोगले हैं’, शिल्पा शिंदे ने सलमान की जमकर तारीफ

आम्रपाली दुबे:शादी को लेकर निरहुआ ने अभिनेत्री को दी कैसी सलाह? ‘बिग बॉस 20’ में हुआ खुलासा – Nirahua Is Giving Advice To Aamrapali To Marry Someone Says Actress In Bigg Boss 20