Bigg Boss 20 : गौहर खान ने आसिफ खान पर निकाली भड़ास, बोलीं- असली मर्द की निशानी उसकी…, Bigg-boss Hindi News


गौहर खान बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रही हैं और वह इस शो से काफी कनेक्टेड रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह शो और कंटेस्टेंट्स को लेकर अपना रिएक्शन देती रहती हैं।

बिग बॉस 20 में आसिफ खान बतौर कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। अब आसिफ ने रियल मैन को लेकर एक कमेंट किया था जिसकी वजह से गौहर खान उन पर भड़क गई हैं। गौहर ने सोशल मीडिया पर आसिफ को लेकर एक पोस्ट भी किया और कहा कि आसिफ को बिग बॉस नहीं आना चाहिए था।

गौहर ने कहा आसिफ की है छोटी सोच

गौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘यार मेरा एक सवाल है, आसिफ का करियर तो एक्टिंग में बहुत अच्छा चल रहा है न तो उन्हें शो में नहीं आना चाहिए था अपनी छोटी सोच दिखाने के लिए और उनके पागलपल वाले बिहेवियर के लिए। जब वो लड़की बहुत घटिया तरीके से उदिति की बुराई कर रही थी तो आसिफ एंजॉय कर रहे थे जैसे ये सब उनकी सोच है।’

गौहर बोलीं मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच होती है

गौहर ने आगे कहा, ‘ये सब देखकर काफी बुरा लग रहा है। इतना अच्छा एक्टर पर हर चीज में ऐसी सोच छोटी लगती है। मर्द की निशानी मूछ होती है…हाहाहा इस्लाम में तो मुस्लमान मर्द के लिए सुन्नाह मतलब नो मूछ है। क्या वह भूल गए क्या ये सब? मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और बिहेवियर होता है। काश उन्हें ये पता होता।’

वहीं दूसरे वीडियो में गौहर यंग डीएसए और उनके ग्रुप मेंबर को लेकर भी बात करती हैं कि कैसे उन्होंने काजी तौकीर के साथ बिहेव किया जब काजी ने घर में अपनी हरकतों के बारे में उनसे झूठ बोला था।

क्या है मूंछ वाला मामला

दरअसल, होता क्या है कि जब गुल्लू, यंग के फेस पर रिजेक्ट स्टैम्प लगाते हैं तो वो बोलते हैं कि यंग को लगता है कि वह घर चला रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने इस बात के लिए भी उनकी आलोचना की कि वे अपने ग्रुप के सभी लोगों की मूंछें एक ही तरह से बनवाते हैं जिससे वह यह दिखाना चाहते हैं कि सभी लोग उन्हीं के अनुसार काम करें।

इसके बाद आसिफ को सबसे ज्यादा रिजेक्टेड स्टैम्प मिले थे। उन्होंने फिर यंग का सपोर्ट करते हुए कहा था, ‘हम ना राजस्थान से आते हैं, ये मूछ हमारी पहचान है और मुछमुंडो को मर्दों में कंसिडर नहीं करते हम इसलिए दाढ़ी ऐसी है।’

बता दें कि लास्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने आसिफ की क्लास लगाई थी और उनके बिहेवियर पर निराशा जताई थी। अब सोशल मीडिया पर फैंस आसिफ को शो से निकालने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Related posts

Ajaz Khan Interview: Elvish Yadav Controversy, Bigg Boss 20, Salman Khan और Viral Allegations पर खुलकर बात

Bigg Boss 20: Aasif Khan के ‘बिना मूंछ वाले’ कमेंट पर Gauahar Khan ने दिया रिएक्शन, कहा-‘मर्द की निशानी उसकी सोच’

‘बिग बॉस 20’ की इस कंटेस्टेंट का वो पुराना गाना, जिसने एक ही रात में बना दिया था स्टार, आपने पहचाना क्या?