Bigg Boss 20 : घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स, कौन होगा शो से आउट, Tv Hindi News


बिग बॉस 20 के सोमवार के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ और इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। शो के एपिसोड की शुरुआत होती है माही विज और कनिका मान की लड़ाई से। इसके बाद आम्रपाली दुबे और यंग डीएसए नाराज होते हैं लव गिल से कि वह क्यों माही विज से बात करती हैं।

गुल्लू-कनिका को लेकर शो में अफवाह

वहीं गुल्लू और कनिका साथ में बैठे होते हैं तभी काजी तौकीर वहां आते हैं और बोलते हैं कि तुम दोनों को लेकर एक डिस्कशन किया जा रहा है कि जो भी तुम लोगों के साथ बैठता है वो शो से बाहर हो जाता है। ईशा, ऋति तिवारी, मैरी कॉम सब बाहर हो गए हैं। लेकिन मैं यहां बीच में बैठता हूं और देखता हूं कि मैं कैसे निकलता हूं शो से।

कौन-कौन हुआ शो से बेघर

इसके बाद नॉमिनेशन टास्क होता है। ये चेन नॉमिनेशन टास्क होता है जहां एक कंटेस्टेंट दूसरे को नॉमिनेट करेगा। फिर दूसरा कंटेस्टेंट तीसरे को नॉमिनेट करेगा। बिग बॉस कैप्टन कनिका से बोलते हैं कि वह पहले किस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करेंगी तो वह माही का नाम लेती हैं। कनिका बोलती हैं कि माही ट्रस्ट के लायक नहीं हैं। अब माही विज नॉमिनेट होती हैं सबसे पहले और फिर माही, आम्रपाली दुबे को नॉमिनेट करती हैं। माही बोलती हैं कि हमारे डिफ्रेंस नहीं कम हो रहे हैं और हम कभी दोस्त नहीं बन पाएंगे।

आम्रपाली फिर अरिशफा खान को नॉमिनेट करती हैं। वहीं अरिशफा, स्काउट को नॉमिनेट करती हैं। इसके बाद स्काउट, उदिति सिंह को नॉमिनेट करते हैं। फिर उदिति मनीष को नॉमिनेट करती हैं।

कौन होगा शो से बाहर

तो इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं वो हैं माही, आम्रपाली, अरिशफा, स्कउट, उदिति और मनीष। अब देखते हैं कि इनमें से किस कंटेस्टेंट का सफर यहीं खत्म होता है।

घरवालों को मिलेगा अपनों की आवाज सुनने का मौका

शो के एंड में दिखाया गया कि आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को अपनों की आवाज सुनने का मौका मिलेगा। लेकिन ये सब इतना आसान नहीं होगा। अपनों की आवज सुनने के लिए कंटेस्टेट्स को एक टेस्ट भी देना पड़ेगा।



Source link

Related posts

‘अब मैं वोट करूंगा’ काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, बोले- उन्हें ‘फेम गुरुकुल’ से जानता हूं

Bigg Boss 20 : गुल्लू-कनिका से बोले काजी- तुम दोनों के साथ जो बैठता है वो उड़ जाता है, मैं 5 मिनट बैठूंगा – bigg boss 20 episode 58 written update in hindi 02 november 2026 scout and yung dsa get emotional

Bigg Boss 20 : अरिशफा खान के बिगड़े बोल, आम्रपाली दुबे को कहा- बच्चे बेचने वाली, Tv Hindi News