Bigg Boss 20: जिग्री दोस्त आम्रपाली दुबे और स्काउट में हुई बहस, भोजपुरी एक्ट्रेस की टीम भड़क गई


आम्रपाली दुबे और स्काउट

Aamrapali Dubey-Scout Fight: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली दुबे और स्काउट ओपी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. दोनों के बीच घर में अच्छा बॉन्ड रहा है, लेकिन इस झगड़े के बाद उनके रिश्ते, लॉयल्टी और स्टैंड को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब काजी ने ‘लव डे’ शब्द वाला गाना गाया. जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनके शब्दों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए, वहीं देखते ही देखते इस मामले पर स्काउट और आम्रपाली के बीच बहस होने लगी. इसी मुद्दे को लेकर स्काउट की यंग डीएसए के साथ भी बड़ी लड़ाई हो गई.

तकरार के दौरान आम्रपाली ने स्काउट के स्टैंड पर सवाल खड़े किए. उन्होंने स्काउट के रवैये में दोहरे मापदंड का जिक्र करते हुए पूछा कि जब असल में स्टैंड लेने का वक्त था, तब वो चुप क्यों थे और अब उसी स्थिति के खिलाफ क्यों बोल रहे हैं.

आम्रपाली दुबे की टीम ने किया तीखा पलटवार

इस बहस के बाद अब आम्रपाली दुबे की टीम ने कड़ा रिएक्शन देते हुए स्काउट पर निशाना साधा है. टीम ने स्काउट की राय और स्थिति को संभालने के तरीके पर सवाल उठाए, साथ ही ये भी कहा कि आम्रपाली ने बार-बार उनका साथ दिया और बचाव किया, लेकिन बदले में उन्हें अनादर (डिसरिस्पेक्ट) मिला.

आम्रपाली की टीम ने कहा, “बिग बॉस में आने की कम से कम उम्र 18 साल है, और हमें यकीन है कि स्काउट इतने बड़े हैं कि हर किसी से वैलिडेशन मांगने के बजाय अपनी खुद की राय बना सकें. आरोप का संदर्भ क्या है? आम्रपाली समय-समय पर उनके साथ खड़ी रहीं, उनका बचाव किया और उनके लिए स्टैंड लिया, लेकिन बदले में उन्हें डिसरिस्पेक्ट ही मिला. लॉयल्टी की बात ना ही करें तो बेहतर है, क्योंकि स्काउट खुद किसी के साथ लॉयल छोड़िए, स्टैंड तक ले नहीं पाए. स्काउट के साथ-साथ शायद उनकी टीम भी कन्फ्यूज है!”

इस ताजा विवाद ने बिग बॉस 20 के घर में लॉयल्टी और जरूरत पड़ने पर स्टैंड लेने जैसे मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 : गुल्लू ने किया कुछ ऐसा कि इमोशनल हो गईं कनिका मान, वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रोईं, Tv Hindi News

Bigg Boss 20 LIVE: स्काउट ने आधी रात को निकाली लव गिल पर भड़ास, गुल्लू से बोले- उसने बेड को हब बना दिया था – bigg boss 20 episode 82 written update in hindi 26 nov 2026 captain calls the shots

बिग बॉस 20 के दिवाली स्पेशल एपिसोड में सिंगर जैस्मिन सैंडलस की परफॉर्मेंस के दौरान काजी तौकीर के कथित तौर पर नहीं नाचने पर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'देशद्रोही' तक कहा। इसके बाद अभिनेता और शो के पूर्व कंटेस्टेंट आसिफ खान काजी के समर्थन में उतर आए। आसिफ ने उन्हें 'सच्चा हिंदुस्तानी' बताया और कहा कि एक कलाकार होने के नाते वह काजी की भावनाओं को समझ सकते हैं। उन्होंने लोगों से इस घटना का बेवजह मतलब न निकालने की अपील भी की। #QaziTouqeer #AasifKhan #JasmineSandlas #BiggBoss20 #Dhurandhar #EntertainmentNews #indiacomhindi – Facebook