Bigg Boss 20: तीन रियलिटी शो जीतकर भी बिगड़े गुल्लू के तेवर, कनिका की दोस्ती में गुम हुई पर्सनैलिटी, सोफे पर बैठकर ही खेल रहे पूरा गेम?


Bigg Boss 20: रियलिटी शोज में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद बिग बॉस 20 में एंट्री करने वाले गुल्लू यानी कुशल तंवर से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। लगा था कि अपने कॉमिक अंदाज, चुलबुली पर्सनैलिटी और एंटरटेनमेंट के दम पर वह घर में खूब धमाल मचाएंगे। लेकिन शो में उनकी परफॉर्मेंस देखकर फैंस का एक्साइटमेंट धीरे-धीरे निराशा में बदलता नजर आ रहा है। वजह है उनकी कनिका मान के साथ बढ़ती नजदीकियां, जिसने उनके गेम को जैसे फ्रीज ही कर दिया है।

कनिका की दोस्ती या गुल्लू के गेम की दुश्मन?

बिग बॉस के घर में गुल्लू और कनिका मान की दोस्ती खूब दिखाई देती है। लेकिन इस दोस्ती के चक्कर में गुल्लू की खुद की गेम स्ट्रैटेजी कहीं गायब होती नजर आ रही है। दोनों का ज्यादातर समय एक ही सोफे पर बैठकर दूसरे कंटेस्टेंट्स की चर्चा और बिचिंग करने में निकल जाता है। ऐसा लगता है जैसे घर में बाकी टास्क और गेम चल रहे हैं, लेकिन इन दोनों का अपना अलग सोफा क्लब है!

सलमान की फटकार भी नहीं खोल पाई आंखें

वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी दोनों की क्लास लगाई। उन्होंने साफ कहा कि अगर दोनों टॉप 5 में पहुंच भी गए, तो उनकी जर्नी वीडियो में सोफे पर बैठकर की गई बातचीत के अलावा दिखाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं होगा। सलमान की यह बात उनके गेम पर बड़ा सवाल थी। हालांकि, दोनों अपनी सफाई देते नजर आए।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: अब वो मेरा कुछ नहीं लगता…आम्रपाली दुबे से भिड़ंत के बीच लव गिल ने स्काउट से तोड़ा रिश्ता

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer vs Manish Goel Clash

Bigg Boss 20: काजी तौकीर और मनीष गोयल की हुई जोरदार बहस, आम्रपाली दुबे ने बदला गेम का रुख