Bigg Boss 20: दुश्मनों को छोड़ एल्विश यादव ने गुल्लू की ही लगा दी क्लास! सलमान खान ने भी फ्रंट फुट पर खेलने की दी नसीहत, उधर काजी पर उठे सवाल


एल्विश ने गुल्लू को लताड़ा

Bigg Boss 20: सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में उस वक्त सबसे बड़ा झटका लगा, जब यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने ही पुराने साथी गुल्लू को सबके सामने आईना दिखा दिया. पूरे एपिसोड में गुल्लू अपने कमजोर खेल और किसी भी मुद्दे पर स्टैंड न लेने की वजह से होस्ट सलमान खान, घरवालों और खुद एल्विश यादव के निशाने पर रहे. एपिसोड की शुरुआत काफी हल्के-फुल्के अंदाज में हुई थी. एक तरफ काजी तौकीर और माही विज को गुल्लू की कनिका मान और लव गिल के साथ बढ़ती नजदीकियों पर चर्चा करते देखा गया.

वहीं दूसरी ओर गार्डन एरिया में अरिश्फा खान और स्काउट ओपी, काजी तौकीर के साथ गाना गाने की प्रैक्टिस करते दिखे. इसी बीच गुल्लू एक्ट्रेस कनिका मान के साथ फ्लर्ट करते नजर आए और कहा कि उनके दिल में कनिका के लिए एक ‘सॉफ्ट कॉर्नर’ बनने लगा है, जिसे मजाक समझकर कनिका शरमाती रहीं.

सलमान खान ने दी नसीहत

हालांकि, जैसे ही सलमान खान ने घरवालों के साथ कुछ मजेदार गेम्स खेलने के बाद ‘वीकेंड का वार’ का काम करना शुरू किया और गुल्लू की मुस्कुराहट गायब हो गई. सलमान ने पिछले हफ्ते के प्रदर्शन के लिए स्काउट की तारीफ की और फिर घरवालों से एक ऐसे सदस्य का नाम बताने को कहा जो किसी भी चीज के लिए स्टैंड नहीं लेता. ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने गुल्लू का नाम लिया, जिस पर सलमान ने गुल्लू को खेल को गंभीरता से लेने और फ्रंट फुट पर खेलने की नसीहत दी.

एल्विश यादव ने अपने ही ‘रोडीज’ साथी को लगाई फटकार

एपिसोड में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब सलमान खान ने बाहर से आए वीडियो क्लिप्स चलाए.माँइसमें एल्विश यादव ने ठीक से गेम न खेलने के लिए गुल्लू को जमकर लताड़ा. दिलचस्प बात यह रही कि सलमान खान ने स्पष्ट किया कि एल्विश को गुल्लू से नफरत करने वाले किसी कंटेस्टेंट को लताड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन एल्विश ने उल्टा अपने ही ‘रोडीज’ गैंग के सदस्य गुल्लू की ही क्लास लगा दी. सलमान ने भी घरवालों की हरकतों और खेल पर कड़ी प्रतिक्रिया न देने के लिए गुल्लू से सवाल किए.

करण वाही ने काजी तौकीर पर उठाए सवाल, अब एविक्शन की तलवार

दूसरी तरफ, टीवी एक्टर करण वाही ने वीडियो मैसेज के जरिए काजी तौकीर पर घर के अंदर ‘एक्टिंग’ करने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए, हालांकि काजी और उदिती ने करण के इस बयान से असहमति जताई. एपिसोड के अंत में सलमान खान ने घरवालों को ये जानकारी भी दी कि रविवार को एक कंटेस्टेंट शो से बेघर हो जाएगा.

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More



Source link

Related posts

बिना ‘बिग बॉस 20’ देखे करण वाही ने काजी पर उठाए सवाल, Ex के एगेंस्ट उदिति सिंह ने कही ऐसी बात, ट्रोल हुए एक्टर

Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान के शो में ट्व‍िस्‍ट, 8वीं बार एविक्‍शन, ‘बिग बॉस’ को मिले टॉप-10 कंटेस्‍टेंट – bigg boss 20 eviction manish goel walk out with a twist in salman khan show 8th eviction gives top 10 contestants

यंग DSA ने स्काउट से बोला था झूठ, सलमान खान ने किया पर्दाफाश! गेमर की टीम ने जारी किया तीखा बयान | Salman Khan Angry On Scout He Reveals Yung Dsa Secret Now Scout Team Respond