Bigg Boss 20: नियमों को हल्के में लेना पड़ा भारी! कप्तान अरिश्फा को छोड़ पूरा घर बेघर होने के लिए नॉमिनेट


Bigg Boss 20 Updates: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लोकप्रिय टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते का नॉमिनेशन राउंड दर्शकों के लिए बेहद चौंकाने वाला और रोमांचक साबित हुआ. एक तरफ जहां घर के अंदर रणनीति और वोटिंग का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, तो वहीं दूसरी तरफ घरवालों की लापरवाही के चलते पूरा घर ही बेघर होने के कगार पर आकर खड़ा हो गया है. ‘बिग बॉस’ के इस सख्त फैसले के बाद सभी कंटेस्टेंट्स की सांसें अटकी हुई हैं, क्योंकि इस बार किसी एक-दो खिलाड़ियों पर नहीं, बल्कि लगभग सभी सदस्यों के सिर पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है.

इस हफ्ते घर की कप्तानी की कमान अरिश्फा खान के हाथों में थी. ‘बिग बॉस‘ के नियमों के मुताबिक कप्तान होने के नाते अरिश्फा खुद नॉमिनेशन से पूरी तरह सुरक्षित थीं. इसके अलावा ‘बिग बॉस’ ने उन्हें एक विशेष अधिकार दिया, जिसके तहत वो किसी एक सदस्य को सीधे नॉमिनेट कर सकती थीं. अरिश्फा ने अपनी इस पावर का इस्तेमाल करते हुए बिना देर किए स्काउट ओपी को सीधे बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया. इसके बाद ‘बिग बॉस’ ने घरवालों को नॉमिनेशन का टास्क दिया. इस टास्क में कप्तान अरिश्फा और पहले से नॉमिनेटेड स्काउट ओपी को छोड़कर हर सदस्य को अधिकतम 8 खिलाड़ियों को वोट आउट करने की छूट दी गई थी.

आपाधापी में कैसे नॉमिनेट हुआ पूरा घर?

टास्क शुरू होते ही घरवालों के बीच पुरानी खुन्नस और कूटनीति खुलकर सामने आने लगी. सभी ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और वोटिंग के दौरान ऐसा समीकरण बैठा कि कप्तान अरिश्फा को छोड़कर घर का हर एक सदस्य नॉमिनेशन की चपेट में आ गया. हालांकि, बात सिर्फ आपसी नॉमिनेशन तक सीमित नहीं रही. ‘बिग बॉस’ ने घर के नियमों की लगातार अनदेखी करने के लिए स्काउट ओपी, लव गिल और कनिका पर कड़ा रुख अपनाया.

‘बिग बॉस’ ने साफ लहजे में फटकार लगाते हुए कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जानबूझकर नियमों की धज्जियां उड़ाना चिंताजनक है. नियमों को हल्के में लेने की इसी लापरवाही की सजा देते हुए ‘बिग बॉस’ ने तीनों खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरे घर के सदस्यों को आखिरी चेतावनी जारी कर दी और सभी को नॉमिनेटेड घोषित कर दिया.

इस वीकेंड कौन बनेगा एविक्शन का शिकार?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान के हाथों किस खिलाड़ी का सफर खत्म होगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते की तरह इस बार भी टॉप पसंदीदा खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है. लेटेस्ट ट्रेंड्स के मुताबिक काजी तौकीर एक बार फिर दर्शकों के फेवरेट बनकर टॉप पर बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

रामायण की आंधी के बीच सूर्या की सीन का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में बजट का डबल कमा लिया

रामायण ने 4 दिन में कमाए 500 करोड़! डंकी, कांतारा, विक्रम समेत इन 15 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

स्काउट ओपी, लव गिल और यंग डीएसए को भी फैंस का मजबूत वोटिंग सपोर्ट मिल रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया रिपोर्ट्स और बज के अनुसार, वोट्स की कमी के चलते मनीष गोयल या माही विज में से किसी एक खिलाड़ी के इस हफ्ते घर वापस लौटने की सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है. हालांकि, बेघर होने वाले खिलाड़ी का असली नाम तो वीकेंड पर ही साफ होगा.

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More



Source link

Related posts

बिग बॉस 20:यंग को धक्का देने पर स्काउट को मिली कैसी सजा? लव गिल से हुई बहस के बाद गेमर ने सिर मुंडवाया – Scout Got Punishment In Bigg Boss 20 Got Nominted For All Episode Young Get Praise

Big Boss 20: आम्रपाली दुबे का वीडियो वायरल, ‘बिग बॉस 20’ के घर में बालों से जुएं निकालती आईं नजर

मेरे बच्चे अब Bigg Boss 20 नहीं… Ex पत्नी माही को टारगेट कर बेटी तारा का नाम उछालने पर भड़के Jay Bhanushali