Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में यंग-स्काउट की लड़ाई ने बढ़ाया ड्रामा, छह सदस्य नॉमिनेट


Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में नॉमिनेशन टास्क में यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच जमकर बहस हई. इस दौरान यंग ने स्काउट को नकली और बदतर तक कह दिया. वहीं स्काउट ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उनके जैसे लोग उनके लिए काम करने आते हैं.

 

 

नॉमिनेशन टास्क

बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें घरवालों ने एक-दूसरे को बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया. उदिति और स्काउट को बिग बॉस ने पहले ही अलग कर दिया था. वहीं छोटे ग्रुप के सदस्य लव, कनिका और गुल्लू पहले ही नॉमिनेशन में आ गए थे.

 

 

माही-लव गिल और आम्रपाली दुबे भी हुई नॉमिनेट

टास्क के दौरान अरिश्फा ने माही लव गिल को नॉमिनेट करते हुए कैसेट तोड़ने और उनकी परवरिश पर टिप्पणी करने का मुद्दा उठाया. वहीं आम्रपाली दुबे ने भी माही को लड़कियों के चरित्र पर टिप्पणी करने के लिए घेरा. उन्होंने कहा कि माही घर की सीनियर कंटेस्टेंट हैं और उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए.

 

दूसरी ओर, काजी ने माही के साथ अपने अच्छे रिश्तों का हवाला दिया, लेकिन आखिर में आम्रपाली को नॉमिनेट कर दिया. यंग ने भी माही का नाम लिया. वहीं उदिति ने आम्रपाली को नॉमिनेट किया.इस तरह घर से बेघर होने के लिए कुल छह सदस्य नॉमिनेट हुए हैं. इनमें स्काउट, लव, कनिका, गुल्लू, माही गिल और आम्रपाली दुबे शामिल हैं.

 

यंग ने स्काउट को कहा नकली, दोनों में हुई तीखी बहस

नॉमिनेशन के बाद घर का माहौल और गर्म हो गया. यंग और स्काउट के बीच एक बार फिर जबरदस्त बहस देखने को मिली. यंग ने स्काउट के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले उन्होंने आम्रपाली से और फिर उनसे झगड़ा किया. यंग ने स्काउट को नकली बताते हुए उन्हें बदतर तक कह दिया.

 

इस पर स्काउट ने पूछा कि नकली का मतलब क्या है. जवाब में यंग ने कहा कि उनका व्यवहार बदतर है. इसके बाद स्काउट ने यंग को डंब और बालबुद्धि कहा. यंग ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें स्काउट जैसे लोगों के मुंह नहीं लगना है.

 

 

स्काउट ने यंग पर कसा तंज

बहस के दौरान स्काउट ने यंग पर तंज कसते हुए कहा कि उनके जैसे लोग उनके लिए काम करने आते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यंग उनके सामने अपनी आवाज तक तेज नहीं कर सकते. इस पर यंग ने सवाल किया कि आखिर स्काउट ऐसा क्या कर लेंगे. दोनों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही और आखिर में स्काउट ने यंग को वहां से जाने के लिए कह दिया.

 

काजी और अरिश्फा के बीच भी हुई बहस

घर में सिर्फ यंग और स्काउट ही नहीं, बल्कि काजी और अरिश्फा के बीच भी कहासुनी देखने को मिली. काजी ने अरिश्फा से कहा कि वह कोई महारानी नहीं हैं, जो किसी को भी बोलने से रोक दें. वहीं आम्रपाली ने काजी को समझाया कि अगर उन्हें दूसरों से सम्मान चाहिए तो उन्हें भी सम्मान से बात करनी होगी.काजी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर अरिश्फा उनसे कुछ कह सकती हैं तो वह भी उन्हें जवाब दे सकते हैं.

 

स्काउट बोले- अभी तो कॉलर तक आया हूं

दूसरी ओर, स्काउट उदिति से बातचीत के दौरान अपने गुस्से का जिक्र करते नजर आए. उन्होंने कहा कि शनिवार को ही उन्हें कई बातें समझ आ गई थीं और उन्होंने अभी तक अपनी शुरुआत भी नहीं की है. स्काउट ने कहा कि वह अभी सिर्फ कॉलर तक आए हैं.

उनके इस बयान के बाद घर में चल रही तनातनी और बढ़ती नजर आई.इधर, उदिति ने लव से बर्तन धोने के लिए कहा तो लव ने इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच भी बहस शुरू हो गई. उदिति ने लव पर उनके स्तर पर आकर बात करने का आरोप लगाया.

 

अरिश्फा को मनाते दिखे काजी

 

इतने विवादों के बीच काजी और अरिश्फा के बीच एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला. किचन में अरिश्फा ने काजी के लिए मटन का पीस बचाकर रखा था. इससे खुश होकर काजी ने उनके लिए गाना बना दिया. बाद में गार्डन एरिया में भी वह अरिश्फा को मनाने की कोशिश करते दिखे. उनकी बातों पर अरिश्फा हंस पड़ीं.

 

 



Source link

Related posts

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह – bigg boss 20 scout op controversial statement about love gill viral promo

बिग बॉस 20:’मैं बाबा हूं…काजी बाबा’, रियलिटी शो में तौकीर ने किया दावा! जो कहा, वह जानकर उदिति रह गईं हैरान – Bigg Boss 20 New Promo: Qazi Touqeer New Skill Unlocked In Salman Khan Reality Show

‘बिग बॉस’ का 20वां सीरीज चल रहा लेकिन काम कितनों को मिला?