काजी तौकीर और सलमान खान
Salman Khan And Qazi Touqeer: सिंगर काजी तौकीर जब से टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बने, तब से वो लगातार शो में अपनी आवाज से महफिल लूट रहे हैं. अपनी बेहतरीन गायकी की वजह से वो खूब तारीफें बटोर रहे हैं. वीकेंड का वार पर भी जब कोई खास मेहमान शो में आता है, तो उनसे गाना सुनाने की गुजारिश जरूर करता है. सोशल मीडिया पर भी ‘बिग बॉस’ के घर में गाना गाते हुए उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं, लेकिन सिंगिंग के बाद अब उन्होंने मिमिक्री के जरिए हर किसी को हैरान कर दिया है. और उन्होंने मिमिक्री की भी तो शो के होस्ट सलमान खान की.
‘बिग बिस 20’ के हाल के एक एपिसोड में काजी तौकीर सलमान खान की मिमिक्री करते नजर आए, उनकी तरह बोलते और स्टाइटल भी कॉपी करते दिखे. उन्होंने इस बेहतरीन अंदाज से सलमान की नकल उतारी कि शो के बाकी कंटेस्टेंट उन्हें देखकर दंग रह गए. वहीं अब जब वो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो सोशल मीडिया यूजर्स भी उनका अंदाज देख हैरान हैं.
सलमान खान के स्टाइल में काजी तौकीर
दरअसल, सलमान खान जिस तरह वीकेंड का वार पर एंट्री करते हुए कहते हैं कि ‘वेलकम टू बिग बॉस 20.’ ठीक उसी तरह काजी भी ये लाइन बोलते नजर आ रहे हैं. काजी न सिर्फ उनकी आवाज कॉपी करते दिखे, बल्कि उन्होंने स्टाइल भी कॉपी की.
Qazi mimicking Salman Khan is NEXT LEVEL! 😂🔥 Nailed it! https://t.co/t4ExQkInM9
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 19, 2026
काजी ने सलमान खान से मांगी माफी
जहां एक तरफ काजी तौकीर ‘बिग बॉस’ में सलमान खान को कॉपी करते दिखे, तो वहीं उसके बाद उन्होंने शो में ही सलमान खान से उनकी नकल करन के लिए माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि ‘सॉरी सलमान सर’. बहरहाल, जहां पहले सोशल मीडिया पर उनके सिंगिंग वीडियोज वायरल होते थे, तो अब मिमिक्री करते हुए ये वीडियो भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.
ये भी पढ़ें-
अब टाइगर श्रॉफ से भिड़ेगा मिर्जापुर का ये एक्टर, फिल्म वज्र में हुई खूंखार विलेन की एंट्री!
2 से 4 हफ्तों के लिए आगे बढ़ेगा ‘बिग बॉस 20’
‘बिग बॉस’ का ये सीजन इसी साल 6 सितंबर को शुरू हुआ था. यान लगभग ढाई महीने से ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है. पहले मेकर्स का प्लान इस सीजन को 15 हफ्तों तक चलाने का था. इस हिसाब से ऐसा माना जा रहा था कि 20 दिसंबर को इसका ग्रैंड फिनाले होगा. हालांकि, अब रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसी खबरें है कि मेकर्स शो को 2 से 4 हफ्ते के लिए और बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं. हालांकि, अभी इसको लेकर अंतिम फैसला होना बाकी है. लेकिन अगर इस पर महुर लग जाती है तो फिर इसका समापन जनवरी 2027 में होगा.