Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में चली प्यार की हवा, आम्रपाली दुबे बोलीं- अच्छा खासा सख्त लौंडा भी पिघल जाता है…, Bigg-boss Hindi News


Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस’ न सिर्फ अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए बल्कि अपने लव एंगल के लिए भी जाना जाता है। ‘बिग बॉस’ के हर सीजन में एक न एक कपल जरूर ऐसा होता है, जिसे लेकर खूब चर्चा होती है। इस सीजन भी अब प्यार की हवा बहने लगी है। जी हां, ‘बिग बॉस 20’ में अब कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने ही नहीं, बल्कि स्काउट और यंग ने भी घर में दो लोगों के बीच बढ़ रही नजदीकियों को नोटिस किया। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

स्काउट और यंग ने की कनिका-गुल्लू के रिश्ते पर बात

ये कपल कोई और नहीं, बल्कि कनिका मान और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू हैं। दोनों की दोस्ती शुरू से ही शो में देखी जा रही है। ‘बिग बॉस 20’ के बीते एपिसोड में स्काउट और यंग को बात करते हुए कहते हैं क गुल्लू को कनिका से प्यार हो चुका है। इसके बाद वो कहते हैं कि लेकिन, कनिका उन्हें भाव नहीं दे रही हैं। दोनों ने इस पर भी बात की कि ऑडियंस शो में क्या देखना चाहती है। दोनों का लव एंगल कहां तक काम आएगा।

आम्रपाली ने गुल्लू से किय सीधा सवाल

आम्रपाली ने गुल्लू से पूछा कि क्या वो कनिका को प्यार करते हैं। इस पर गुल्लू ने साफ इनकार किया, लेकिन उनकी मुस्कुराहट कुछ और ही बता रही थी। आम्रपाली ने कहा कि तुम भले न बोलो लेकिन सबको दिख रहा है कि तुम कनिका को प्यार करते हो। आम्रपाली ने ये भी कहा कि तुम बताओ न बताओ मैंने ये बस बहुत देखा है। ये मेरा तजुर्बा बता रहा है। इस पर गुल्लू ने पूछा कि आपको ऐसा कैसे लगा। आम्रपाली ने कहा कि अच्छा खासा सख्त लौंडा भी जब प्यार में होता है तो वो पिघल जाता है। तुम जब कनिका से बात करते हो तो चेहरे का रंग ही अलग हो जाता है। सबको दिखता है कि तुम उसके साथ कुछ और दूसरों के कुछ नजर आते हो।

घर में बचे ये कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं। वहीं, मनीष गोयल और नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, लेकिन नकुल को बाहर कर दिया गया है।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 WKV Spoiler: ‘बिग बॉस 20’ में शॉकिंग एविक्शन, सलमान खान के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

BB20 Eviction: घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, टूट गया मिनी ग्रुप, लड़ाई से लेकर मुद्दों पर भी रखी अपनी बात – bb20 eviction aman gandhi reportedly eliminated from bigg boss 20

Bigg Boss 20 WKV Promo: काजी तौकीर पर बरसे सलमान खान, घर में हुई हिंसा पर पूछे तीखे सवाल; क्या नकुल ढुल की होगी वापसी?