Bigg Boss 20: ‘बॉडी शेमिंग’, लव गिल ने आम्रपाली दुबे पर कर दिया ऐसा कमेंट, भड़कीं एक्ट्रेस ने लगाई क्लास


नई दिल्ली: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में हर दिन नया हंगामा देखने को मिल रहा है. अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे और कंटेस्टेंट लव गिल के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. लव गिल ने आम्रपाली को प्यार से टुनटुन कह दिया था, जिसके बाद आम्रपाली को लगा कि उनकी बॉडी शेमिंग की जा रही है.

आम्रपाली दुबे और लव गिल में हुई लड़ाई फोटो साभार- instagram

इस बात से नाराज होकर आम्रपाली ने लव गिल के सामने खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें लव से बिल्कुल भी ऐसी उम्मीद नहीं थी.

टुनटुन कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे

दरअसल एपिसोड में लव गिल ने आम्रपाली दुबे के लिए टुनटुन शब्द का इस्तेमाल किया था. लव ने भले ही यह बात मजाक या प्यार में कही हो, लेकिन आम्रपाली के दिल को यह बात चुभ गई. आम्रपाली ने जब लव से अपनी नाराजगी जाहिर की तो मामला सुलझने की जगह और बिगड गया. लव गिल ने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा आम्रपाली पर ही गुस्सा निकाल दिया और कहा कि वो उन्हें ताने न मारें और खुद को उनके करीब न समझें. लव का यह रुख देखकर आम्रपाली काफी दुखी हो गईं.

लव गिल और आम्रपाली में हुई बहस

आम्रपाली दुबे का कहना था कि अगर लव सिर्फ इतना कह देतीं कि उनकी बात से दुख पहुंचा है और वो आगे ऐसा नहीं कहेंगी तो बात वहीं खत्म हो जाती. बाद में लव घर के दूसरे सदस्यों आसिफ से यह कहती दिखीं कि आम्रपाली फालतू में बुरा मान रही हैं. आम्रपाली ने यह सुन लिया और सीधे लव से कहा कि टुनटुन बोलना साफ तौर पर बॉडी शेमिंग है. लव ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि किसी के लिए टुनटुन का क्या मतलब होता है. इस पर आम्रपाली ने जवाब दिया कि हर कोई जानता है कि यह नाम किससे जुड़ा है.

विज्ञापन

कौन थीं टुनटुन

टुनटुन असल में भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर उमा देवी खत्री का पॉपुलर स्क्रीन नेम था. वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और हैवी बॉडी टाइप के लिए जानी जाती थीं. इसी वजह से आम्रपाली को यह कमेंट बॉडी शेमिंग लगा. अब देखना होगा कि सलमान खान वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर लव गिल की क्लास लगाते हैं या नहीं.



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 के मेकर्स की तरफ से सलमान खान ने मांगी माफी, हेल्थ की चिंता करने वालों के लिए उठाया कदम | Salman Khan breaks silence on who worried about his health after bigg boss 20 latest episode says I apologize

Bigg Boss 20: कैटरीना की बॉडी शेमिंग से भड़के सलमान खान, कहा ‘अपनी परवरिश दिखा रहे हो…सेट पर उतारे कपड़े’

बिग बॉस में लौटा सलमान का ‘दबंग’ अंदाज, ट्रोल्स पर भड़के-उतारी शर्ट, फैंस की शिकायत हुई दूर! – bigg boss 20 weekend ka vaar episode 13 recap salman khan trolls paparazzi tmovj