Bigg Boss 20: भोजपुरी-पंजाबी का तड़का लगाएंगी आम्रपाली और लव, तो काजी-यंग का होगा सिंगिंग-रैपिंग शो


Bigg Boss 20 Update: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ों से हटकर कुछ अलग देखने को मिलने वाला है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें घरवाले मिलकर एक खास एंटरटेनमेंट शो करते नजर आएंगे. इस शो में गाने, डांस, रैप और कॉमेडी का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. खास बात ये है कि इस बार घर के अंदर गुल्लू होस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे. आम्रपाली दुबे और लव गिल अपने डांस से माहौल बनाएंगे, तो वहीं काजी तौकीर और यंग दोनों सिंगिंग और रैपिंग के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. प्रोमो सामने आने के बाद फैंस भी इस खास बीबी शो को लेकर एक्साइटेड हैं.

आम्रपाली और लव करेंगी डांस

इस खास एंटरटेनमेंट शो में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आएंगी. वहीं, लव गिल (Love Gill) पंजाबी गाने पर अपनी परफॉर्मेंस से माहौल बनाएंगी. दोनों के डांस के जरिए घर में भोजपुरी और पंजाबी म्यूजिक का तड़का लगेगा. दूसरी तरफ काजी तौकीर (Qazi Touqqer) और अरिश्फा खान (Arishfa Khan) की जोड़ी सिंगिंग करती दिखाई देगी. दोनों साथ में दो गानों पर परफॉर्म करेंगे. ऐसे में दर्शकों को काजी और अरिश्फा का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा.

यंग और उदिती करेंगे रैप

शो में यंग डीएसए (Yung DSA) और उदिती  सिंह (Uditi Singh) भी अपने रैप का हुनर दिखाएंगे. दोनों दो रैप सॉन्ग पर परफॉर्म करेंगे. लेकिन इसमें एक दिलचस्प ट्विस्ट भी रखा गया है. उन्हें अपने एक रैप में उस घरवाले को डेडिकेट करना होगा, जिसके साथ रहना उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है. ऐसे में उनके रैप के जरिए किसी कंटेस्टेंट पर निशाना भी साधा जा सकता है. अब देखना होगा कि यंग और उदिती  अपने रैप में किसका नाम लेते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘मैं भटक गई…’, Bigg Boss के बाद शादी कर के पछताई सपना चौधरी, दोबारा घर बसाने पर भी किया रिएक्ट

राशन टास्क से भी जुड़ा है एंटरटेनमेंट शो

इस खास परफॉर्मेंस का कनेक्शन घर के राशन से भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, परफॉर्मेंस के बाद स्पेशल गेस्ट कंटेस्टेंट्स को नंबर देंगे. सभी की परफॉर्मेंस के कुल स्कोर के हिसाब से घरवालों को इस हफ्ते का राशन मिलेगा. यानी इस बार कंटेस्टेंट्स को सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन ही नहीं करना है, बल्कि घर का राशन जुटाने के लिए भी अपना टैलेंट दिखाना होगा.

शो से बाहर हुए मनीष गोयल

वहीं, ‘बिग बॉस 20’ से इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले मनीष गोयल (Manish Goel) बेघर हो गए हैं. शो से मनीष का एविक्शन कम वोटों की वजह से नहीं, बल्कि उनके पैर में लगी चोट की वजह से हुआ है. मेडिकल कारणों से उन्होंने खुद ही शो छोड़ने का फैसला किया और उनके शो छोड़ने के चलते वो कंटेस्टेंट बच गया, जिसे सबसे कम वोट मिले थे. बता दें कि शो पर मनीष की एंट्री नकुल ढुल के साथ हुई थी. नकुल बिग बॉस हाउस में  गुल्लू के साथ हुई हाथापाई के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था.

कब होगा बिग बॉस 20 का फिनाले?

‘बिग बॉस 20’ के फिनाले की तारीख को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. हालांकि, हाल ही में सलमान खान ने शो के दौरान बताया था कि अब सीजन खत्म होने में सिर्फ चार हफ्ते बाकी हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि शो का ग्रैंड फिनाले 19 दिसंबर 2026 को हो सकता है. हालांकि, इसकी पक्की जानकारी मेकर्स की घोषणा के बाद ही मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की ओटीटी रिलीज डेट हुई फाइनल, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: पैर में चोट के चलते मनीष गोयल ने छोड़ा शो, सलमान खान बोले- ‘आप जैसा कोई नहीं देखा’

Bigg Boss 20 Grand Finale: दिसंबर या जनवरी, सलमान खान कब करेंगे विनर का ऐलान? ‘बिग बॉस’ मेकर्स का बदल रहा मूड – bigg boss 20 grand finale date may shift from 20 december 2026 to january 2027 salman khan show to get extension

बिग बॉस 20 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, शो को मिले टॉप 10, सलमान ने खोला बड़ा राज