Bigg Boss 20: मनीष-माही विज में से इस हफ्ते किसका कटेगा पत्ता? इस कंटेस्टेंट के जाने से काजी के गेम पर पड़ सकता है असर


Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का आज वीकेंड का वार एपिसोड आएगा. जिसमें सलमान खान घर के सदस्यों से गेम को लेकर सवाल करते नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीकेंड के लिए शूटिंग आज होगी, जिसका प्रसारण रात को किया जाएगा. इन दिनों सलमान अपनी फिल्म मातृभूमि के प्रमोशन में बिजी हैं. जिसकी वजह से प्रोमो सामने नहीं आया. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया है कि स्क्रिप्ट के मुताबिक, माही विज का शो से पत्ता कट गया है. पिछले हफ्ते की वोटिंग में उन्हें सबसे कम वोट मिले थे, जिसकी वजह से उनकी एक लाइफ गई थी. इस हफ्ते उदिति सिंह के अलावा सभी सदस्य नॉमिनेटेड हैं. 

मनीष गोएल और माही विज में से इस हफ्ते किसका कटेगा पत्ता?

सलमान खान मातृभूमि के प्रमोशन में इन दिन बिजी चल रहे हैं. उनकी फिल्म दिसंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसी के चलते वह बिग बॉस वीकेंड का वार की शूटिंग देरी से कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही विज का एविक्शन हो गया है. उन्हें पिछले हफ्ते भी सबसे कम वोट मिले थे. वहीं, अब उनके पास एक लाइफ बची थी, जिसके बाद इस हफ्ते उनकी दूसरी लाइफ भी कम वोट की वजह से चली गई. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि अगर डबल एविक्शन होता है तो मनीष गोएल भी घर से बाहर हो सकते हैं. यहां पर एक बात साफ कर दें कि ये भी दावे सोशल मीडिया पर की जा रहे हैं, अभी इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

इस कंटेस्टेंट के जाने से काजी तौकीर के गेम पर पड़ सकता है असर

‘बिग बॉस 10′ के कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने वीडियो में माही एविक्शन को लेकर कहा है कि उनके जाने से काजी तौकीर के गेम पर असर पड़ सकता है. उनका कहना है कि वो काजी को समझाती रहती हैं कि वो कहां गलत जा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने माही को लेकर कहा कि अब उस वीक को 12 दिन रह गए हैं. वो फैमिली वीक तो देख पाती. माही फैमिली वीक में शामिल होती, तारा अंदर आती. तो हम लोग वो देखते, किसी के लिए ये बड़ा होता या न होता, लेकिन माही के लिए ये बड़ी बात होती. उसके लिए ये चीज न्यायित ठहराई जाती. शायद फैमिली वीक से माही विज की गेम पर असर पड़ता’

किस-किस की लग सकती है क्लास

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस हफ्ते सलमान खान उदिति सिंह और यंग की क्लास लगा सकते हैं. सलमान उदिति से कंटेस्टेंट्स को दी गई रैकिंग को लेकर सवाल कर सकते हैं कि उन्होंने मनीष को नंबर 4 की रैकिंग क्यों दी. इसके साथ ही यंग से भी तीखे सवाल कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि सलमान यंग से लव को पोक करने पर फटकार लगा सकते हैं. इनके अलावा लव से कैप्टेंसी टास्क और कनिका से दूसरों के मुद्दे में घुसने को लेकर क्लास लगाई जा सकती है. वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि काजी से मनीष को परेशान करने को लेकर तीखे सवाल किए जा सकते हैं. 

इस हफ्ते उदिति को छोड़कर सभी सस्दय नॉमिनेटेड

बिग बॉस 20 के इस हफ्ते यानी 11वें हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए कैप्टन उदिति सिंह को छोड़कर बाकी सभी 10 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं, जिनमें कनिका मान, लव गिल, माही विज, गुल्लू (कुशल तंवर), आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, मनीष गोयल, यंग डीएसए और स्काउट ओपी के नाम शामिल हैं. ऐसे में आज के वीकेंड का वार में आधिकारिक तौर पर साफ हो होगा कि माही का एविक्शन होता है या नहीं और क्या डबल एविक्शन के भी चांस हैं या नहीं. 

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने फैंस की ‘भाई बैक’ वाली मांग पर दिया रिएक्शन, बोले- ‘मेरी बुराई करके फॉलोवर्स और रोजगार मिल रहा’





Source link

Related posts

‘तुम जैसी लड़की दोस्त है तो मैं खुशनसीब हूं’, Bigg Boss 20 में गुल्लू की बात पर कनिका मान ने कर दी बोलती बंद! | Bigg Boss 20 Episode 76 Kanika Mann Gives Savage Reply To Gullu Friendship Remark Social Media Reactions

Bigg Boss 20: माही विज हुईं शो से बाहर? मनु पंजाबी ने किया दावा – Bigg Boss 20 Mahhi Vij Eviction rumors Starts Claim By Manu Punjabi

बिग बॉस 20: लव गिल और कनिका मान ने उड़ाया स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का मजाक? वीडियो देख भड़के फैंस