Bigg Boss 20: मनु पंजाबी ने लगाई कनिका मान की क्लास, लव गिल के लुक्स पर कमेंट करने से लेकर पीठ पीछे चुगली तक, खुल गई सारी पोल


कनिका का मान की खुली पोल

Bigg Boss 20:रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस कनिका मान फिर एक बार शो के होस्ट सलमान खान के निशाने पर रही. वीकेंड के वार पर सलमान खान ने कनिका मान को न सिर्फ उनके गुस्से पर आईना दिखाया, बल्कि घरवालों की पीठ पीछे चुगली करने और सह-कंटेस्टेंट लव गिल के चरित्र हनन (कैरेक्टर असासिनेशन) को लेकर भी जमकर फटकार लगाई. इस दौरान घर के बाहर से आए वीडियो संदेशों ने भी कनिका के दोहरे रवैये को सबके सामने उजागर कर दिया.

एपिसोड की शुरुआत में जहां गुल्लू ने कनिका मान के साथ फ्लर्ट करते हुए कहा कि उनके दिल में कनिका के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर बनने लगा है और कनिका शरमाती दिखीं, वहीं ‘वीकेंड का वार’ शुरू होते ही कनिका के चेहरे का रंग उड़ गया. सलमान खान ने सबसे पहले कनिका मान को पिछले वीकेंड पर काजी तौकीर के प्रति दिखाए गए उनके गुस्से भरे रवैये पर रियलिटी चेक दिया. अपनी गलती का एहसास होने पर कनिका ने तुरंत सलमान खान से अपने व्यवहार के लिए माफी मांग ली. हालांकि, सलमान खान इस बार कनिका को इतनी आसानी से बख्शने के मूड में बिल्कुल नजर नहीं आए.

पीठ पीछे बात करने पर लगी कनिका की क्लास

सलमान ने कनिका को घर के अंदर लोगों की पीठ पीछे बातें करने और दूसरों के बारे में जजमेंट पास करने पर आड़े हाथों लिया. खासतौर पर लव गिल के चरित्र पर उंगली उठाने को लेकर सलमान ने कनिका को कड़ी फटकार लगाई. इस पर कनिका ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने इस बारे में बात जरूर की थी, लेकिन उनका इरादा गलत नहीं था. आखिरकार कनिका ने अपनी गलती स्वीकार की और लव गिल के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्दों के लिए माफी मांगी.

मनु पंजाबी और स्काउट के दोस्त ने भी खोली कनिका की पोल

कनिका मान की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. जब सलमान खान ने घर के बाहर मौजूद समर्थकों के वीडियो क्लिप चलाए, तो पूर्व कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने लव गिल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए कनिका को जमकर लताड़ा. कनिका ने अपनी बातों को सही ठहराने की कोशिश की, लेकिन इसी चक्कर में उनका खुद का दोगलापन सामने आ गया जब यह बात साफ हुई कि उन्होंने पहले लव गिल के लुक्स की भी आलोचना की थी. इसके अलावा, स्काउट ओपी के एक दोस्त ने भी वीडियो संदेश के जरिए कनिका पर पीठ पीछे बातें करने को लेकर सवाल उठाए. वहीं, सलमान खान ने घरवालों को यें भी बताया कि कैप्टेंसी के दावेदारों वाले टास्क के दौरान लव गिल की हरकतों के बारे में कनिका को पहले से जानकारी थी. एपिसोड के अंत में सलमान ने रविवार को होने वाले एविक्शन का ऐलान कर घरवालों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: ‘I Don’t, Professor’ मीम वायरल, Vir Das से Liverpool FC तक चर्चा

बिना ‘बिग बॉस 20’ देखे करण वाही ने काजी पर उठाए सवाल, Ex के एगेंस्ट उदिति सिंह ने कही ऐसी बात, ट्रोल हुए एक्टर

Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान के शो में ट्व‍िस्‍ट, 8वीं बार एविक्‍शन, ‘बिग बॉस’ को मिले टॉप-10 कंटेस्‍टेंट – bigg boss 20 eviction manish goel walk out with a twist in salman khan show 8th eviction gives top 10 contestants