Bigg Boss 20 : माही ने यंग को बताया- एमसी स्टैन की फर्स्ट कॉपी, दोनों के बीच हुई जमकर लड़ाई, Bigg-boss Hindi News


बिग बॉस 20 में माही विज और यंग डीएसएस के बीच दरार बढ़ती ही जा रही है। दोनों जहां पहले साथ रहते थे, वहीं अब एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। अब दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया है और इस बीच माही, यंग को एम सी स्टैन का फर्स्ट कॉपी भी बोल देती हैं। वहीं यंग बोलते हैं कि तुम गुनहगार बन सकते हो, लेकिन वकील नहीं।

माही और यंग के बीच छिड़ी लड़ाई

दरअसल, शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें यंग चिल्लाते हुए बोलते हैं कि तुम गुनहगार बन सकते हो, लेकिन कभी वकील नहीं बन सकते। माही बोलती हैं कि अबे सीधा बोलना क्या बोल रहा है।

यंग फिर बोलते हैं कि कान खुजा रहा हूं। माही फिर हां कान साफ करो तुम्हारे कान में काफी गंदगी है। कान साफ कर। यंग बोलते हैं कि मेरे कान साफ है, तुम्हारे मुंह में गंदगी है।

ये भी पढ़ें:

‘जब से मैं पैदा हुआ हूं, सिर्फ मेरी..’, काजी ने माही को सुनाई अपनी लव स्टोरी!

माही ने यंग को कहा स्टैन का कॉपी

माही फिर चिल्लाती हैं कि फर्स्ट कॉपी, स्टैन की फर्स्ट कॉपी

यंग फिर बोलते हैं मुझे आवाज नहीं आ रहा, क्या बोल रहे। तुम चलते बनो यहां से। माही फिर बोलती हैं कि ये मेरा घर है, तू चलता बन।

लोगों के रिएक्शन

वीडियो पर लोगों के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। कोई यंग को सपोर्ट कर रहा है तो कोई माही को। एक ने लिखा कि यंग बेस्ट है और वही विनर बनेगा। वहीं एक ने लिखा कि माही ग्रेट है। एक ने लिखा कि यंग का रोस्ट मोड ऑन। एक ने लिखा कि यंग, स्टैन से बेहतर है।

ये भी पढ़ें:

माही विज को बिग बॉस में भेजना चाहते थे एक्स पति जय, बोले- अब पिता और बेटी…

माही से अलग हुईं उदिति और अरिशफा

उदिति सिंह और अरिशफा खान पहले माही गिल के साथ रहती थीं। लेकिन हाल ही में उदिति और माही के बीच लड़ाई हो गई। दरअसल, उदिति घर की कैप्टन हैं और हाल ही में जब उन्होंने माही से चॉपिंग करने के लिए कहा तो माही ने मना कर दिया। इस पर उदिति बोलती हैं कि आप जानबूझकर मना कर रहे हो। माही फिर बोलती हैं कि मेरे पास लड़ने के लिए मत आओ तो उदिति उन्हें बोलती हैं कि तमीज से बात करना सीखें।

वहीं अरिशफा भी जहां काजी तौकीर और माही के साथ रहती थीं। वह भी आम्रपाली और उनकी टीम के साथ बैठती हैं और उनके साथ काम भी करती हैं।

ये भी पढ़ें:

काजी पहले भी कर चुके हैं ‘बिग बॉस’ जैसा शो, जानें किसने उठाई विनर की ट्रॉफी

हाल ही में जब माही डाइनिंग टेबल पर खाना खा रही थीं तो उदिति और अरिशफा अपना-अपना खाना लेकर गार्डन एरिया में आ गई थीं और वहीं खाना खा रही थीं।

माही ने अमन को कहा था उदिति का पीआर

इतना ही नहीं अमन गांधी को लेकर भी काजी और माही जब बात करते हैं तो माही बोलती हैं कि अमन तो उदिति का पीआर कह दिया था। काजी भी बोलते हैं कि ये लोग बोलते हैं ग्रुप अब देखो सब साथ हो गए।



Source link

Related posts

बिग बॉस 20 विवाद:क्या अमन ने काजी को लेकर दिया विवादित बयान? यूजर्स की बंटी राय; अभिनेता की टीम ने दी सफाई – Bigg Boss 20 Controversy Aman Gandhis Increasing Population Remark To Qazi Touqeer Sparks Row

Bigg Boss 20: Kanika Mann के जन्मदिन पर अमन, अरिश्फा और उदिति के व्यवहार पर उठे सवाल

काजी से जलने लगीं थीं रीति तिवारी? बोलीं- मैं यह मानने से डरती नहीं हूं कि…, Bigg-boss Hindi News