माही विज और उदिति सिंह शो के शुरुआत से साथ थीं। दोनों के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड था, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई, घर की ड्यूटीज को लेकर।
बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां रिश्ते में काफी बदलाव आ जाते हैं। कब यहां दोस्त, दुश्मन बन जाएं किसी को नहीं पता। अब उदिति सिंह और माही विज के रिश्ते में भी दरार आ गई है। उदिति हाल ही में कैप्टन बनी हैं और अब माही को ड्यूटी बताते वक्त दोनों के बीच अन बन हो गई।
उदिति और माही के बीच क्या हुआ
दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया जाता है कि माही, काजी तौकीर और आसिफ के साथ ग्राउंड एरिया में बात कर रही थीं। इसके बाद तभी उदिति वहां आती हैं और बोलती हैं कि आप कम्फर्टेबल हो डिनर या चॉपिंग के लिए? इस पर माही बोलती हैं नहीं मुझे चॉपिंग आती नहीं है। उदिति फिर बोलती हैं कि आपको नहीं करना है कोई भी काम जानबूझकर? माही फिर बोलती हैं कि बात मत बढ़ाओ, तुम्हें लड़ना है तो मैं तुम्हें भाव नहीं देने वाली।
उदिति फिर बोलती हैं कि इसमें इतना गुस्सा करने वाली बात नहीं थी। माही बोलती हैं तू जा यहां से। फिर उदिति बोलती हैं कि तमीज से बात करना सीखें। माही फिर बोलती हैं चल-चल। उदिति बोलती हैं तू चल।
अरिशफा और कनिका की भी हुई लड़ाई
इतना ही नहीं इसके बाद अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच भी गंभीर लड़ाई हो जाती है। अरिशफा किचन में सफाई को लेकर कनिका से बोलती हैं। अरिशफा बोलती हैं कि मुझे जो लगेगा गंदा है तो मैं टोकूंगी। यहां पर रात को बर्तन रहते हैं। कनिका बोलती हैं कि यहां पर सिर्फ मेरा नहीं है। कनिका बोलती हैं कि हमेशा रहता है मत बोलो, अगर तुम्हें जब दिखता है तो तभी बोला करो। हमेशा-हमेशा मत किया करो।
इतना ही नहीं इस बीच जब गुल्लू बीच में कुछ बोलते हैं तो अरिशफा, उनके ऊपर कुछ फेक देती हैं और बोलती हैं कि बीच में मत आना।
लोगों के रिएक्शन
इस प्रोमो पर लोगों के बहुत रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि अरिशफा का म्यूट बटन कहां है। कितनी इरीटेटिंग है ये यार। वहीं एक ने लिखा कि अरिशफा की आवाज पसंद नहीं, लेकिन इस बार वह सही बोल रही है।
एक ने लिखा कि उदिति, अरिशफा बहुत गंदा गेम खेल रही हैं। एक ने लिखा कि वैसे माही मुझे पसंद नहीं, लेकिन उदिति के साथ जो किया देखकर मजा आ गया।
रीति तिवारी हुईं शो से बाहर
बता दें कि कुछ दिनों पहले रीति तिवारी शो से बाहर हुई हैं मिड वीक एविक्शन में। दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के 3 कंटेन्डेर्स को कन्फेशन रूम बुलया जाता है और उनसे किसी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने को बोलते हैं। इस दौरान माही, मैरी कॉम का नाम लेती हैं। यंग, अमन गांधी का नाम लेते हैं तो उदिति, रीति का नाम लेती हैं। इसके बाद उदिति के फैसले का माही और यंग भी साथ देते हैं और फिर रीति शो से निकल जाती हैं।
फिलहाल शो में आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम, यंग डीएसए, कनिका मान, माही विज, आसिफ खान, कुशाल तंवर, अमन गांधी, अरिशफा खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, स्काउट, लव गिल।