बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां रिश्तों में कब क्या बदलाव आ जाए किसी को नहीं पता। कोई यहां दोस्त से दुश्मन बन जाता है तो कोई दुश्मन से दोस्त। अब माही विज और युंग डीएसए के रिश्ते में भी काफी दरार आ गई है। इतना ही नहीं माही को लेकर युंग इतना नाराज हुए कि वह रोने तक लगे।
क्यों हुए युंग खफा
दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें युंग, स्काउट और ईशा रिखी के साथ बैठे होते हैं। इस दौरान वह माही को लेकर बात करते हैं और बोलते हैं कि भाई टास्क से पहले मेरे साथ नाच रही थी वो माही।
पहले माही विज को मिला था करीना वाला रोल, बिग बॉस में बताया उनसे क्यों छिन गया
माही से नाराज होकर रोने लगे युंग
टास्क के बाद से मुझे ऐसा बोल रही है। मेरे लोग भी मुझे अपना मानना चाहिए न। अगर वो मुझे मानते नहीं तो कायको मेरे लोग। ये तो सिक्का पलटी हो गई न। उसने मुझे कहा था कि मैं हमेशा तेरे साथ रहूंगी। लेकिन फिर वो रात को मुझे पता चला कि वो बोल रही कि बहुत गलती की उसे बेटा बनाकर। आज लग रहा है मैं हार गया।
युंग फिर रोते हुए बोलते हैं मैंने क्या गलत किया। मैंने मां बोला था रे।
आसिफ-युंग का मानना लड़कियों की वजह से होती घर में लड़ाई
बिग बॉस 24 7 की रिपोर्ट के मुताबिक आसिफ और युंग बाद में बात करते हैं और आसिंफ बोलते हैं कि घर में जितनी भी सारी बकवास बातें होती हैं वो लड़कियां ही करती हैं। इस पर युंग बोलते हैं कि 90 प्रतिशत लड़ाई लड़कियों की वजह से होती हैं और लड़के फिर भी अंडरस्टैन्डिंग हैं।
माही विज ने बिग बॉस 20 को बताया डिवोर्सी स्पेशल, बादशाह की एक्स-वाइफ पर कसा तंज
अरिशफा खान और युंग की लड़ाई
इससे पहले जब कैप्टेंसी के लिए टास्क हुआ था तब अरिशफा खान की स्काउट और युंग से लड़ाई हो जाती है। इसके बाद से युंग, आम्रपाली और उनकी टीम के साथ ज्यादा रहते हैं। इतना ही नहीं आम्रपाली जब देखती हैं कि युंग परेशान हैं और दुखी हैं तब वह अपना सपोर्ट युंग को देती हैं और उनके फोरहेड पर किस करके बोलती हैं कि मैं तुम्हारे साथ हूं।
युंग के हुए 1 मिलियन फॉलोअर्स
वैसे बता दें कि इस शो के जरिए युंग की फैन फॉलोइंग और बढ़ती जा रही है। उनके अब इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।
आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो
युंग का हो रहा एम सी स्टैन से कम्पैरिजन
हालांकि सोशल मीडिया पर युंग को कुछ लोग, एम सी स्टैन का कॉपी भी बोल रहे हैं। कई का कहना है कि युंग, एम सी स्टैन की तरह एक्ट करते हैं। हालांकि युंग के फैंस उन्हें डिफेंड करते हैं कि ये उनकी अपनी पर्सनैलिटी है और वह किसी को कॉपी नहीं करते हैं।
वैसे इस कम्पैरिजन पर एस सी स्टैन का भी रिएक्शन आया था। उन्होंने बिना नाम लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, मेरे जैसै बनने के लिए 7 जन्म लेना पड़ेगा। भले ही स्टैन ने नाम नहीं लिया था, लेकिन लोगों ने यही अनुमान लगाया कि उनका ये रिएक्शन युंग के लिए ही था।