Bigg Boss 20: माही विज ने प्रियंका जग्गा से की लव गिल की तुलना, अब ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट ने दिया जवाब


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में माही विज और लव गिल के बीच तीखी बहस हो गई. इस दौरान माही ने लव की तुलना ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा से कर दी. इसके बाद घर में खूब हंगामा हुआ और प्रियंका को लेकर भी चर्चा होने लगी. अब खुद प्रियंका जग्गा ने इस तुलना पर रिएक्ट किया है.

माही विज बोलीं- ‘तुम्हें भी पता होगा प्रियंका कौन है’

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में माही विज और लव गिल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि माही ने लव की तुलना ‘बिग बॉस 10’ की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा से कर दी.

लड़ाई के बाद माही ने घर के दूसरे सदस्यों से कहा, ‘अभी इसने जो मुझे 10 हफ्ते में बोला ना, मैंने इसको एक लाइन में तड़पा दिया. इसको भी पता होगा प्रियंका कौन है.’

प्रियंका जग्गा को सलमान खान ने लगाई थी फटकार

वहीं, लव ने कनिका और गुल्लू से पूछा, ‘प्रियंका कौन है?’ इस पर कनिका भी माही की बात समझ नहीं पाईं. उन्होंने सवाल किया, ‘मुझे ये बात समझ नहीं आई. प्रियंका पर क्या कोई गलत टैग है क्या?’ बता दें कि प्रियंका वही कंटेस्टेंट थीं, जिन्हें शो के होस्ट सलमान खान ने जमकर फटकार लगाई थी. सलमान ने प्रियंका को चेतावनी दी थी कि वो दोबारा कलर्स टीवी पर नजर नहीं आनी चाहिए, वरना वो चैनल के साथ काम नहीं करेंगे.

प्रियंका जग्गा ने ऐसे दिया रिएक्शन

माही विज के लव गिल की तुलना प्रियंका से करने के बाद अब प्रियंका ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन की पोस्ट रीशेयर की है. इस पोस्ट में फैन ने दोनों की तुलना न करने की बात कही. पोस्ट में लिखा था कि प्रियंका की अपनी मजबूत राय थी और वो शो में अपना अलग गेम खेल रही थीं. प्रियंका ने इस पोस्ट को शेयर कर इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया है.

क्यों चर्चा में रहा था प्रियंका जग्गा का शो से बाहर होना?

प्रियंका जग्गा ‘बिग बॉस 10’ में नजर आई थीं. दिसंबर 2016 में उन्हें शो से बाहर किया गया था और उनका जाना काफी चर्चा में रहा था. उन्हें दर्शकों के वोटों के आधार पर बाहर नहीं किया गया था. दरअसल, शो में उनके व्यवहार को लेकर विवाद हो गया था. उन्होंने को-कंटेस्टेंट लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी की दिवंगत मां के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं.

सलमान खान ने दी थी धमकी

इसके बाद ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने प्रियंका को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई. उन्होंने घर में कही गई उनकी बातों का वीडियो भी दिखाया. हालांकि, प्रियंका ने अपनी गलती मानने के बजाय सलमान से बहस करना जारी रखा. इस पर सलमान नाराज हो गए और उन्होंने प्रियंका को तुरंत घर से बाहर जाने के लिए कह दिया.

सलमान ने इस दौरान चैनल को भी साफ चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था, ‘अगर प्रियंका इस शो या कलर्स के किसी दूसरे शो में नजर आईं, तो मैं चैनल के साथ कभी काम नहीं करूंगा.’ इसके बाद प्रियंका को शो छोड़ना पड़ा. 





Source link

Related posts

माही विज के बयान पर प्रियंका जग्गा का रिएक्शन, जानें क्यों सलमान ने किया था शो से बाहर – bigg-boss-20-mahhi-vij-compares-love-gill-to-priyanka-jagga-fans-react

Bigg Boss 20: उदिति सिंह को निहारिका तिवारी ने लगाई लताड़, गुल्लू के सपोर्ट में बोलीं- अपने गिरेबान में झांको… – Bigg Boss 20 Uditi Singh Gets Epic Reply From Niharika Tiwari Over Gullu

bigg boss 20 contestant qazi touqeer recalls childhood struggles in kashmir