रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में इस बार दर्शकों को खूब ड्रामा देखने को मिला. इस हफ्ते सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने शो की कमान संभाली. उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. इस दौरान उन्होंने लव गिल और स्काउटओपी के रिश्ते पर भी सवाल उठाए और दोनों को जमकर फटकार लगाई.
इसके बाद शो में स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी की एंट्री हुई. नेशनल टेलीविजन पर लव गिल के साथ स्काउटओपी की नजदीकियां देखकर काश्वी अपना गुस्सा रोक नहीं पाईं. शो के प्रोमो में वो स्काउट के व्यवहार पर सवाल उठाती और लव के साथ उनके रिश्ते को लेकर नाराजगी जाहिर करती नजर आईं.
‘मसाज पार्लर कैसा चल रहा है?’
प्रोमो में काश्वी स्टेज पर पहुंचकर स्काउटओपी से कहती हैं, ‘मसाज पार्लर कैसा चल रहा है? स्काउट, आपका हर वर्ड, हर टच पर जूम इन किया जाता है. और कौन सा सॉफ्ट कॉर्नर? कौन सी फीलिंग? कौन सा कन्फ्यूजन? कौन सी नाव में हो आप? ‘मतलब आप वहां तो टेक केयर हो गए हो?’
इसके बाद वो स्काउट से सवाल करती हैं कि उन्होंने उनकी तुलना लव से कैसे कर दी. इसके बाद काश्वी लव गिल से भी सवाल करती हैं और पूछती हैं, ‘क्या आप सच में अपने मुंह बोले भाई के साथ ऐसा ही करती हैं?’ इस पर लव जवाब देती हैं, ‘ये मेरे लिए नॉर्मल था.’
‘मुझे घिन आती है’, स्काउट के व्यवहार पर भड़कीं काश्वी
काश्वी स्काउटओपी के व्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं, ‘इट मेक्स मी फील डिस्गस्टेड. मेरी फैमिली को एम्बैरेसमेंट फील होती है.’ वो स्काउट के गेम पर भी सवाल उठाती हैं और कहती हैं, ‘एक बैकग्राउंड कैरेक्टर की तरह किसी लड़की के पीछे भाग रहे हो. अगर आपको 1% भी इज्जत है, तो उससे दूर रहो.’
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ‘बिग बॉस 20’ के घर में स्काउटओपी और लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियां चर्चा में हैं. हाल ही में रोहित शेट्टी ने भी दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए थे और उनके व्यवहार को लेकर जमकर फटकार लगाई थी.