Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का क्रेज कंटेस्टेंट्स के बीच सिर-चढ़कर बोल रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शो से जुड़े वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. लेटेस्ट वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स से मजाक-मस्ती करते नजर आए. इसी दौरान सलमान खान ने शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट काजी तौकीर को एक बड़ा सरप्राइज दिया. सोशल मीडिया पर ये टॉपिक काफी चर्चाओं में है. काजी तौकीर के फैंस भी सलमान खान के सरप्राइज से काफी खुश नजर आ रहे हैं और काजी तौकीर को बधाई भी दे रहे हैं. चलिए बताते हैं लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर को क्या अनोखा गिफ्ट दिया है.
सलमान खान ने काजी तो दिया बड़ा सरप्राइज
दरअसल रविवार के वीकेंड का वार में सलमान खान काजी तौकीर के बिहेवियर से काफी इंप्रेस नजर आए. काजी ने अपनी फनी हरकतों से सलमान खान का भी दिल जीत लिया. एक्टर ने काजी को कहा कि शो से बाहर निकलने के बाद वो उनके साथ एक गाना करेंगे. जिसके बाद काजी तौकीर की खुशी का ठिकाना ही नहीं था. सलमान खान ने जैसे ही काजी को अपनी फिल्म का गाना ऑफर किया, वैसे ही बाकी के कंटेस्टेंट्स भी तालियां बजाने लगे और काजी को बधाई देने लगे.
काजी तौकीर को मिला सुनहरा मौका
सलमान खान अक्सर हर वीकेंड का वार में काजी तौकीर की सिंगिंग की तारीफ करते नजर आते हैं. वहीं घर में कैद घरवाले भी उनकी आवाज के फैन हैं. वहीं अब बीते रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने काजी तौकीर को एक सुनहरा मौका देते हुए कहा कि काजी जब तुम बाहर आओगे तो हम साथ में एक गाना करेंगे. इससे ये तो साफ है कि काजी जैसे ही बाहर जाएंगे वो सलमान खान के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट में अपनी सिंगिंग से ऑडियंस का दिल जीतते नजर आएंगे. हालांकि अभी तक प्रोजेक्ट के बारे में कुछ डिटेल्स सामने नहीं आई हैं.
पहले ही दिन से काजी तौकीर ने जीता दिल
बता दें ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर के बाद से ही काजी तौकीर घर में हाइलाइट हो रहे हैं. वो अपनी एक्टिंग और अपने फनी कंटेंट से ऑडियंस को खूब एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. वीकेंड का वार में जो भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा जो भी सितारा आता है वो काजी तौकीर की ही तारीफ करता है. सोशल मीडिया पर काजी के वीडियोज ने तहलका मचाया हुआ है. हर कोई उनके फनी ह्यूमर को खूब पसंद करता है. फैंस को काजी तौकीर में विनर क्वालिटी भी नजर आ रही है.