Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. घर में कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं. जो दोस्त हैं उनके बीच दुश्मनी दिख रही है और जो दुश्मन थे वो दोस्त बन गए हैं. हाल ही में शो में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला. कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को नॉमिनेट करते नजर आए. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियोज भी खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं इसी बीच मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच घमासान देखने को मिला. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
घर में हुआ नॉमिनेशन टास्क
शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर भड़ास निकालते हुए शर्बत मुंह पर फेंकते हुए नॉमिनेट किया. दरअसल कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन टास्क दिया गया था. इस टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स जिस भी सदस्य को नॉमिनेट करना चाहते हैं, उसके मुंह पर उन्हें शर्बत फेंकना होगा. इस दौरान घर में तहलका मचता दिखाई दिए. घरवालों ने एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकालते हुए मुंह पर शर्बत फेंका. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े क्लिप्स भी काफी वायरल हो रहे हैं.
आपस में भिड़े काजी और मनीष
वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें काजी तौकीर मनीष गोयल के फेस पर शर्बत फेंकते हुए उन्हें नॉमिनेट कर रहे हैं. काजी मनीष को बोल रहे हैं कि आप ओवररिएक्ट कर देते हैं. इस पर मनीष काजी पर पलटवार करते हुए उनके ऊपर चिल्लाने लगते हैं. दोनों के बीच झगड़ा होते देख बाकी के कंटेस्टेंट्स भी बीच में कूद पड़ते हैं और दोनों को शांत कराते हैं. वहीं इसी बीच मनीष रोते हुए काजी पर चिल्लाते हैं कि मैंने तुम्हारे लिए अपना दिल निकालकर रख दिया, लेकिन बदले में मुझे ये मिला. ये एपिसोड आज यानी 18 नवंबर के एपिसोड में देखने को मिलेगा.
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
बता दें इस हफ्ते उदिति सिंह को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं. इनमें स्काउट ओपी, लव गिल, गुल्लू, अरिश्फा खान, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, काजी तौकीर, यंग डीएसए, माही विज और मनीष गोयल का नाम शामिल है. अपकमिंग वीकेंड का वार में इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का बिग बॉस का सफर खत्म होता दिखाई देने वाला है.