‘बिग बॉस 20’ स्काउट ओपी
Bigg Boss 20: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में हर दिन नया बवंडर देखने को मिल रहा है. कैप्टेंसी टास्क के दौरान साथी कंटेस्टेंट यंग डीएसए के साथ हुए विवाद और ‘बिग बॉस’ की ओर से मिली कड़ी सजा के बाद अब चर्चित यूट्यूबर व गेमिंग इन्फ्लुएंसर स्काउट OP ने एक ऐसा चौंकाने वाला कदम उठाया है, जिसने घर के बाकी सदस्यों को भी हक्का-बक्का कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्काउट OP ने भारी गुस्से और हताशा में आकर अपना सिर मुंडवा लिया है और अब वो पूरी तरह से गंजे नजर आ रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक ‘बिग बॉस 20‘ के घर के अंदर स्काउट के हुलिए में आए इस बदलाव ने सभी को हैरान कर दिया है. बताया जा रहा है कि स्काउट ने गुस्से में आकर अपना सिर मुंडवाया है. हालांकि, उनके इस कदम के पीछे की असल वजह क्या थी और उस वक्त ऐसा क्या ट्रिगर हुआ कि उन्होंने ऐसा फैसला ले लिया, ये पूरी तरह से अभी सामने नहीं आ पाया है. ये एपिसोड अभी ऑन एयर होना बाकी है. शो से बाल्ड लुक में अभी उनकी कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई है.
विवाद और सजाओं के बाद मुश्किल दौर में स्काउट
स्काउट के करियर और शो के सफर की बात करें तो ये कदम उन्होंने ऐसे समय पर उठाया है जब वो शो में अपने सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. बीते दिनों कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट का अपने खास दोस्त यंग डीएसए के साथ भारी झगड़ा हो गया था. बात गाली-गलौज से शुरू होकर धक्का-मुक्की तक जा पहुंची थी. इस घटना के बाद दोनों की गहरी दोस्ती में दरार आ गई. नियमों के उल्लंघन पर ‘बिग बॉस’ ने स्काउट पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है. इसके साथ ही उनसे कैप्टेंसी और किसी भी स्पेशल पावर का हक हमेशा के लिए छीन लिया गया है. ‘बिग बॉस’ ने उन्हें कभी भी घर से बेघर करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखा है.
ये भी पढ़ें-
350 करोड़ में बनी कंगुआ के फ्लॉप होने के बाद सूर्या का जबरदस्त कमबैक, दी लगातार चौथी सुपरहिट फिल्म!
‘बिग बॉस’ के घर में बदलेगा गेम का समीकरण?
दोस्ती टूटने का गम, पूरे सीजन के लिए बेघर होने का खतरा और अब अचानक सिर मुंडवाने के ये फैसला देखकर एक बात तो तय है कि स्काउट का सफर पूरी तरह से बदल चुका है. क्या इस मेकओवर के पीछे ‘बिग बॉस’ से मिली सजाओं का तनाव था या फिर यंग के साथ टूटे रिश्ते की हताशा? अब देखना होगा कि स्काउट का ये नया अवतार उनके गेम और घर के बाकी खिलाड़ियों के रवैये पर क्या असर डालता है.