Bigg Boss 20 में Qazi Tauqeer ने किस पर थूका? को-कंटेस्टेंट ने लगाया आरोप; नॉमिनेशन टास्क बना युद्ध का मैदान


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss 20) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है कंटेस्टेंट्स का गेम और भी ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है। पहले ही हफ्ते से जिस कंटेस्टेंट का गेम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह सिंगर काजी तौकीर हैं।

एक तरफ जहां ऑडियंस को काजी का गेम पसंद आ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ ‘अफगान जलेबी’ सिंगर की हरकतों से कुछ कंटेस्टेंट काफी इरिटेट हो रहे हैं। अब हाल ही में काजी ने को-कंटेस्टेंट के साथ कुछ ऐसा किया, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स भी दो हिस्सों में बंट गए हैं।

इस कंटेस्टेंट ने लगाया काजी पर थूकने का आरोप

बिग बॉस में हाल ही में नॉमिनेशन टास्क खेला गया है,जिसका फुल एपिसोड आज रात को ऑनएयर होगा। इस टास्क के दौरान कई कंटेस्टेंट्स के चेहरों से नकाब उठे। जहां उदिति और माही के बीच काफी बहस हो गई, तो वहीं अरशिफा ने भी काजी पर जमकर भड़ास निकाली। काजी को नॉमिनेट करने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक स्काउट भी हैं। जिन्होंने हाल ही में काजी पर थूकने का आरोप लगाया है।

बिग बॉस 20 की हर अपडेट देने वाले एक पेज के मुताबिक, नॉमिनेशन टास्क में बहसबाजी के दौरान काजी का थूक गलती से स्काउट पर गया। हालांकि, स्काउट का दावा है कि काजी ने जानबूझकर उन पर थूका है, जिसकी वजह से दोनों में काफी गरमागरमी हुई और नॉमिनेशन टास्क युद्ध के मैदान में बदल गया। काजी तौकीर ने ये क्लियर किया कि उनके मुंह से गलती से थूक निकली है।

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग

काजी और स्काउट के बीच हुई इस लड़ाई में सोशल मीडिया के फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए हैं। एक तरफ जहां लोग काजी को सपोर्ट करते हुए स्काउट को बात का बतंगड़ बनाने वाला कह रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग सिंगर की हरकत को चीप बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक्सीडेंटल थूक को इंटेंशन बोलना पूरी तरह से ड्रामा है। काजी ने बताया कि ये गलती से हुआ है, वह किसी पर थूक नहीं रहा था। स्काउट ने एक अलग ही नेरेटिव सेट कर दिया।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “काजी बीमार है और इसके बावजूद वह किसी और पर थूक रहा है, ये बहुत ही खराब इंसान है। उसके कुछ फैंस एक्शन को जस्टिफाई कर रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अब बिग बॉस के घर में हमें नए स्वामी ओम मिल गए हैं काजी तौकीर।”



Source link

Related posts

scout confesses feelings for lovepreet gill during bigg boss 20 episode 30

बिग बॉस 20:रीति तिवारी ने ‘सौतेले पिता’ के खिलाफ उठाया कानूनी कदम; बताया शो में क्या-क्या गलतियां हुईं? – Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Takes Legal Action After Ex Stepfather Ekam Bawa Challenges Rs 25k Allowance Claim

Bigg Boss 20 में Aman Gandhi ने माही विज के साथ हुई बातचीत पर अपनी साफ़ राय रखी