Bigg Boss 20: यंग ने लव को दिया नकली शहनाज गिल का टैग, एक्ट्रेस ने भी किए पर्सनल वार



लव-यंग की हुई बहस

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में कब रिश्ते बदल जाएं पता ही नहीं चलता. आज अगर कोई दोस्त है तो वो कल दुश्मन बन जाता है. ऐसा ही कुछ लव गिल और यंग डीएसए के बीच हुआ है. शो की शुरुआत में दोनों एक ही ग्रुप का हिस्सा थे और काफी करीब थी. हमेशा जहां लव और यंग एक दूसरे का साथ देते थे और खूब मस्ती मजाक करते थे. वहीं, अब ये दोनों एक दूसरे को दुश्मन बन गए हैं. दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते हैं.

इतना ही नहीं अब तो यंग और लव एक दूसरे को नॉमिनेट भी कर रहे हैं और कैप्टेंसी की रेस भी बाहर कर रहे हैं. स्काउट की वजह से लव और यंग का पहले भी झगड़ा हो चुका है. इस बीच अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों की तीखी बहस होती हुई दिख रही है. ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि दोनों ने एक दूसरे पर पर्सनल वार शुरु कर दिए हैं.

लव और यंग की हुई तीखी बहस

सामने आए प्रोमो में लव और यंग के बीच बहस होती दिख रही है. लव यंग को कहती हैं कि तू जलकुकड़ा है. तू गुल्लू से जलता है. इसके बाद यंग भी आपा खो देते हैं और पलटवार करते हुए कहते हैं कि, तू जलती है कनिका से. आम्रपाली से…स्काउट से…सबसे जलती है तू. मेरे से भी जलती है तू. इसके बाद लव जवाब देती हैं कि शकरकंदी के मुंह जैसे…तेरे में है क्या जलने के लिए. इसके बाद दोनों के बीच काफी ज्यादा बहस होती है. दोनों एक दूसरे के दिमाग तक पहुंच जाते हैं. इसके बाद यंग लव को नकली शहनाज गिल कह देते हैं. जिसके जवाब में लव भी चुप नहीं बैठती हैं और यंग को कहती हैं कि…तू स्टैन की स्टैंप लगाकर आया है.

लव और स्काउट की भी दोस्ती हुई खत्म

बता दें सिर्फ लव और यंग नहीं बल्कि अब लव से स्काउट की दोस्ती भी खत्म हो गई है. वीकेंड के वार पर सलमान खान के समझाने के बाद स्काउट ने लव से दूरी बनाने का फैसला लिया. अब दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि अभी भी लव स्काउट से बात करने के बहाने ढूढ़ती हैं.

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More





Source link

Related posts

Amrapali Dubey की समझदारी के कायल हुए निरहुआ, बिग बॉस 20 की ट्रॉफी को लेकर किया बड़ा दावा

Bigg Boss 20: काजी बने सलमान खान, हुबहू उतारी भाईजान की नकल, कंटेस्टेंस से लेकर फैंस भी हुए हैरान, वीडियो वायरल

काश्वी को लेकर लव गिल और कनिका ने की ऐसी बातें, वीडियो देख भड़के लोग