Bigg Boss 20: रीति तिवारी को उदिति सिंह पर पर्सनल कमेंट करना पड़ा भारी, सलमान खान ने लगाई क्लास


सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस हर हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस दौरान सलमान खान घरवालों से बात करते हैं और उनके किए पर सवाल करते हैं. अब एक बार फिर बिग बॉस के घर का माहौल गरम होने वाला है. सलमान खान इस बार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को फटकार लगाते नजर आएंगे.

Continues below advertisement

दरअसल, हाल ही में कैप्टेंसी टास्क के दौरान रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच डिस बैटल हुई थी. इस दौरान दोनों के बीच बात काफी आगे बढ़ गई. रीति तिवारी ने उदिति सिंह और काजी को लेकर कुछ पर्सनल और सेक्सुअल कमेंट्स किए, जिसके बाद घर का माहौल बिगड़ गया. अब अपकमिंग ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान इसी मुद्दे पर रीति से सवाल करते नजर आएंगे.

रीति तिवारी ने किए पर्सनल कमेंट्स

Continues below advertisement

दरअसल, कैप्टेंसी टास्क में घरवालों को जोड़ियों में बांटकर डिस बैटल कराई गई थी. उदिति सिंह ने इस टास्क में हिस्सा लेने से मना कर दिया, जिसके बाद उनकी जगह काजी तौकीर ने रीति तिवारी के खिलाफ बैटल की. शुरुआत में दोनों के बीच नॉर्मल नोकझोंक हुई, लेकिन धीरे-धीरे रीति के कमेंट्स पर्सनल होते चले गए. कुछ कमेंट्स को टेलीकास्ट के दौरान म्यूट भी कर दिया गया.

घरवालों ने की रीति तिवारी को शांत कराने की कोशिश

रीति की बातें सुनकर काजी काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने अपनी जैकेट उतारकर जमीन पर फेंक दी और गुस्से में चीजें पटकने लगे. इसके बाद घरवालों को उन्हें रोकने के लिए बीच में आना पड़ा. रीति की टीम के स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान और यंग डीएसए ने उन्हें शांत करने की कोशिश की. बाद में आम्रपाली और आसिफ ने रीति से बात की और कहा कि उन्होंने बात काफी आगे बढ़ा दी है. उन्होंने रीति को ये भी याद दिलाया कि उन्हें सलमान खान के सवालों का जवाब देना पड़ेगा.

उदिति सिंह ने रीति तिवारी पर किया पलटवार

डिस बैटल खत्म होने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. बाद में उदिति ने रीति पर पर्सनल कमेंट किए. अमन गांधी से बात करते हुए उदिति ने रीति को ‘अग्ली फैटसो’, ‘ड्रग एडिक्ट’ और ‘बुरी शक्ल वाली’ तक कह दिया. उन्होंने अपनी खूबसूरती का जिक्र करते हुए कहा कि ये उन्हें अपने माता-पिता से मिली है. उदिति ने रीति के रंग और दिल को लेकर भी कमेंट किया और कहा कि दोनों ‘काले’ हैं. 

ये भी पढ़ें:- KBC 18: आइवी लीग ग्रेजुएट भी नहीं दे पाया रामायण से जुड़े सवाल का जवाब, गंवा दिए 25 लाख रुपये

दूसरी तरफ, रीति को अपने कमेंट्स पर कोई पछतावा नहीं था. माही विज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कहे पर गर्व है और उन्हें लगता है कि उनके पिता मनोज तिवारी भी उन पर गर्व करेंगे. उन्होंने काजी को लेकर ये भी कहा कि अगर उनके पिता ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया होता, तो उन्हें पता नहीं होता कि उनके साथ क्या होता.

सलमान खान ने रीति तिवारी को लगाई फटकार

अब ‘वीकेंड का वार’ के प्रोमो में सलमान खान इस पूरे मामले पर रीति से सवाल करते नजर आ रहे हैं. सलमान उनसे पूछते हैं कि क्या वो काजी से ‘जलती और इनसिक्योर’ हैं. इस पर रीति कहती हैं कि वो उनसे जलती नहीं हैं, लेकिन एक इंसान के तौर पर उन्हें काजी पसंद नहीं हैं.

इसके बाद सलमान रीति के डिस को लेकर उन्हें फटकार लगाते हैं. वो कहते हैं, ‘रीति, ये सबसे खराब डिस था. आपको एक लिमिट के अंदर रहकर सम्मान दिखाना चाहिए. आपकी भाषा कहीं और जा रही थी.’ सलमान घर के बाकी सदस्यों से भी सवाल करते हैं कि जब रीति और काजी के बीच ये सब हो रहा था, तब वो हंस क्यों रहे थे और उन्हें रोकने की कोशिश क्यों नहीं की. 

आसिफ खान पर भी फूटा सलमान खान का गुस्सा

इस मामले में सलमान खान आसिफ खान से भी सवाल करते नजर आएंगे. वो आसिफ से पूछते हैं, ‘कहां गई आसिफ आपकी अकल? अगर यही डिस आपकी बहन पर होता, तो क्या आप इस तरह का डिस होने देते?’

क्या रीति तिवारी से मिलने आएंगे मनोज तिवारी?

खबरें है कि रीति तिवारी के पिता मनोज तिवारी इस वीकेंड का वार एपिसोड में नजर आ सकते हैं. इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मनोज तिवारी शो में अपनी बेटी से उसके कमेंट्स और व्यवहार को लेकर बात कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:- ‘नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं…’, ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल की पहली झलक आई सामने



Source link

Related posts

बिग बॉस 20 : सलमान खान का दिखा गुस्सा, रीति तिवारी को जमकर लगाई फटकार | Bigg Boss 20 Salman Khan Reprimands Reeti Tiwari Diss

‘बिग बॉस 20’: सलमान खान ने संजय दत्त को बताया- रॉकस्टार, रीति तिवारी से बोले- रीति-रिवाजों में रहो…

‘डॉली की नहीं मनोज तिवारी की बेटी हो’ काजी- उदिति को गाली देना रीति को पड़ा भारी, भड़के सलमान, जमकर लगाई क्लास