Bigg Boss 20 : रोहित शेट्टी ने लगाई आम्रपाली दुबे की क्लास, चिल्लाते हुए बोले- बेवकूफ लग रहे हो, Bigg-boss Hindi News


बिग बॉस के लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने शो को होस्ट किया। इस दौरान रोहित ने कुछ कंटेस्टेंट्स की काफी क्लास लगाई है।

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में काफी हंगामा हुआ। वीकेंड का वार में तब सब हैरान हो गए जब स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी आईं। स्काउट को तो झटका लगा था। स्काउट और काश्वी के बीच काफी बातचीत हुई। लेकिन जब काश्वी जा रही होती हैं तब कुछ ऐसा होता है कि रोहित शेट्टी, आम्रपाली दुबे को डांट देते हैं।

आम्रपाली ने काश्वी से क्या कहा

दरअसल, लास्ट वीकेंड का वार को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। रोहित पहले लव गिल और स्काउट के रिश्ते पर सवल खड़े करते हैं। इसके बाद वह काश्वी को लेकर आते हैं। काश्वी जब बात करके वहां से जा रही होती हैं तब आम्रपाली बोलती हैं कि यार काश्वी, हम तुम्हें मन ही मन भाभी बुलाने लगे थे।

रोहित शेट्टी बोले बेवकूफ लग रहे हो

आम्रपाली की इस बात पर रोहित शेट्टी नाराज हो गए और उन्होंने तुरंत गुस्से में कहा बेवकूफ लग रहे हो आम्रपाली आप लोग, जो टीवी पर चल रहा है, ये सब बोलकर। आम्रपाली बोलती हैं कि आई एम सॉरी सर, मैं यहां जो हो रहा है उस पर बोल रही हूं।

रोहित फिर बोलते हैं कि जो लड़की प्यार करती है, उसके साथ क्या चल रहा है, आप लोगों को पता है? कम्यूनिटी सपोर्ट करती है, लेकिन दूसरे लोग वीडियो बना रहे हैं कि ये क्या हो रहा है। बाहर गर्लफ्रेंड है और अंदर ये सब हो रहा है।

एक तरफ भाभी बोल रहे, दूसरी तरफ पैर दबाए जा रहे

इसके बाद रोहित बोलते हैं कि आप लोग बोल रहे हो भाभी बना रहे हैं, वहां पैर दबाने के शॉट आ रहे हैं। वहां समझाओ।

कुछ ने किया रोहित को सपोर्ट

रोहित के इस स्टेटमेंट पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों ने रोहित को सपोर्ट किया कि उन्होंने बिल्कुल सही बात कही है। लेकिन कुछ को पसंद नहीं आया जिस तरह से उन्होंने आम्रपाली को जवाब दिया।

कुछ ने आम्रपाली को सपोर्ट किया

लोगों ने सवाल उठाए कि आम्रपाली ने कुछ गलत नहीं कहा है क्योंकि स्काउट ने खुद काश्वी के बारे में सबको बताया है बिग बॉस में। स्काउट शो में अपने साथ काश्वी की फोटो भी लेकर आए हैं तो इसलिए आम्रपााली का ऐसा कहना गलत नहीं था।

खैर देखते हैं कि अब वीकेंड का वार के बाद स्काउट और लव गिल के बीच कैसा बॉन्ड रहता है। क्या दोनों अपनी क्लोज फ्रेंडशिफ को खत्म कर देंगे या आगे भी वैसा ही चलता रहेगा।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Love Gill: लव गिल के केरेक्टर पर उठीं उंगलियां तो मां का फटा कलेजा, बेटी की बदनामी देख टूटा परिवार

Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव गिल की टीम ने तोड़ी चुप्पी, चरित्र हनन पर सपोर्ट में उतरे कई कलाकार

बिग बॉस 20:’क्या भाई-बहन के साथ ऐसा होता है?’, स्काउट और लव गिल के मामले पर मैरी कॉम ने दी प्रतिकिया – Mary Kom Gives Reaction On Scout Op And Love Gill Massage In Big Boss 20 Kashvi Aplogize