Bigg Boss 20 : लड़ते रह गए काजी, स्काउट और आम्रपाली, उदिति सिंह ने मारी बिग बॉस मीटर में बाजी, Tv Hindi News


बिग बॉस के इस हफ्ते के बिग बॉस मीटर के विनर की अनाउंसमेंट हो गई है। इस हफ्ते इस मीटर की जो विनर हैं वो हैं उदिति सिंह। उदिति ने सबको हराकर ये बाजी अपने नाम की है।

बिग बॉस 20 शो अब फिनाले के करीब जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब हंगामे हो रहे हैं। वहीं हर हफ्ते जो बिग बॉस मीटर का रिजल्ट आता है वो भी आ गया है। इस हफ्ते जो बिग बॉस मीटर की विनर हैं वो हैं उदिति सिंह। उदिति ने सभी कंटेस्टेंट्स से बाजी मारकर इस हफ्ते का ये खिताब अपने नाम किया है।

उदिति ने सबको दी मात

दरअसल, इस बिग बॉस मीटर की रेस में कई स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स थे जैसे स्काउट ओपी, काजी तौकीर। हालांकि उदिति ने इन्हें हराकर बिग बॉस मीटर जीत लिया है।

वैसे बता दें कि उदिति को काफी पसंद किया जाता है शो में। यहां तक की सभी घरलाले उदिति को पसंद करते हैं और सबके साथ उनका अच्छा बॉन्ड है।

लोगों के रिएक्शन

इस पर लोगों के बहुत रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि उदिति डिजर्विंग हैं। वहीं एक ने लिखा कि उदिति तीसरी बार बिग बॉस मीटर विनर बनी हैं। एक ने कमेंट किया कि ये उदिति को लेकर बायस्डनेस करते हैं। एक ने लिखा कि गुल्लू डिजर्विंग थे। एक ने लिखा कि उदिति टॉप 3 में हो सकती हैं।

कनिका बनीं नई कैप्टन

बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले पेज बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक अब उदिति की कैप्टेंसी खत्म हो जाएगी और कनिका मान कैप्टन बन जाएंगी। ऐसी रिपोर्ट थीं कि कंटेस्टेंट्स को 2 टीम में डिवाइड किया जाएगा।

गुल्लू ने कनिका के लिए छोड़ी कैप्टेंसी

एक टीम ए बनाई जाती है जिसमें कनिका मान, स्काउट ओपी और गुल्लू होंगे। वहीं दूसरी टीम में बाकी सब कंटेस्टेंट्स। अब टीम ए जीत जाएगी और स्काउट तो कैप्टन बन नहीं सकते पनिशमेंट की वजह से। गुल्लू फिर बोलते हैं कनिका कैप्टन बनेंगी। वहीं कनिका बोलती हैं कि गुल्लू ही बनें। इसके बाद स्काउट से पूछा जाता है और स्काउट, कनिका के फेवर में बोलते हैं। वहीं गुल्लू भी कनिका के लिए कैप्टेंसी छोड़ देते हैं।

वॉशरूम में जाकर रोईं कनिका

गुल्लू के इस कदम से कनिका काफी इमोशनल हो जाती हैं और वॉशरूम जाकर रोने लग जाती हैं।

घर में हो सकते हैं हंगामे

अब देखते हैं कि कनिका के कैप्टन बनने के बाद घर में क्या हंगामे होते हैं क्योंकि कनिका की हाल ही में आम्रपाली दुबे, माही विज और काजी तौकीर से लड़ाई हुई है। अब उनके कैप्टन बनने के बाद ये कंटेस्टेंट्स उनकी बात मानते हैं या फिर हंगामा करते हैं ये देखना होगा।





Source link

Related posts

बिग बॉस 20:वीकएंड का वार में कनिका पर भड़के सलमान खान, लव को बताया ड्रामेबाज; किस बात पर लगी काजी की क्लास? – Bigg Boss 20 Update: Salman Khan Gets Angry At Kanika Mann In Weekend Ka Vaar Episode

सलमान खान ने खोल दी काजी तौकीर की पोल! पर क्या भाईजान के सामने खेल गए सिंगर?, Bigg-boss Hindi News

बिग बॉस 20:क्या लव गिल की हो गई छुट्टी? सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लगे कयास, नेटिजंस ने दिया ऐसा रिएक्शन – Bigg Boss 20: Speculation Around Love Gill Eviction From Reality Show Sparked Discussions On Social Media