Bigg Boss 20 : लव को हग करने वाले वीडियो पर क्या बोलीं आसिफ की वाइफ? एक्टर बोले- रात में उन्होंने…, Tv Hindi News


आसिफ खान का लव गिल के साथ एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें दोनों हग कर रहे थे। अब आसिफ ने बताया कि इस पर पत्नी का कैसा रिएक्शन था।

बिग बॉस 20 से आसिफ खान का सफर खत्म हो गया है। आसिफ लास्ट वीकेंड का वार में बाहर हो गए हैं। अब शो से बाहर आने के बाद आसिफ ने लव गिल के साथ अपने वायरल गले लगने वाले वीडियो पर बात की। उस वीडियो को लेकर आसिफ की पत्नी ने सोशल मीडिया पर स्पेशयली सफाई भी दी थी। अब आसिफ ने बताया कि जब वह शो से बाहर आए तो इसको लेकर पत्नी से उनकी क्या बात हुई।आसिफ ने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए कहा, ये तो एक्सपेक्टेड नहीं था। ये तो जेबा ने कल रात में बात करते-करते बोला कि अरे तुमको पता है, ये भी हुआ। मैंने कहा क्या हुआ था फिर दिखाया कि देखो ये वीडियो।

आसिफ ने बताया कि वह और जेबा उस वायरल वीडियो को देखकर बहुत हंसे।

आसिफ हुए पत्नी से इम्प्रेस

आसिफ ने फिर बताया कि उनकी पत्नी ने जो रिएक्ट किया था सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर उससे वह काफी इम्प्रेस हुए। वह बोले कि मुझे बहुत खुश हुई कि इतनी मैच्योर है मेरी पत्नी। उसने इतना मैच्योरिटी के साथ सिचुएशन को हैंडल किया।

पत्नी को मिल रही धमकियां

आसिफ ने बताया कि लेकिन कैसे इसके बाद उनकी पत्नी को गाली भरे मैसेज आने लगे और धमकियां भी मिलने लगी थीं। वह बोले, उसने अपना डीएम दिखाया कि लड़के मुझे ऐसा डीएम कर रहे हैं। धमकी दे रहे हैं, गाली दे रहे हैं।

बहन को भी गालियां मिल रही हैं

आसिफ ने यह भी कहा कि जो लोग ‘लव’ के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं वो ही उनकी पत्नी को अपशब्द मैसेज भेज रहे हैं। आसिफ ने आगे कहा, ‘वो लोग DM में जाकर मेरी बहन को गालियां दे रहे हैं।’

आसिफ ने ट्रोल्स को क्या कहा

आसिफ ने फिर कहा कि जो लोग दूसरों को ट्रोल करते हैं, उन्हें पहले खुद को देखना चाहिए। उन्होंने यह भी क्लीयर किया कि जो एक बार उन्होंने लव पर चिल्लाकर बोला था वो इसलिए क्योंकि उस दिन उनका गला खराब था और उन्हें लगा कि उनकी आवाज क्लीयर नहीं है इसलिए उन्होंने जोर से कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बिग बॉस में उन्होंने कभी किसी महिला के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है।

बता दें कि जब आसिफ शो से निकल रहे थे तभी सभी कंटेस्टेंट्स काफी इमोशनल हो गए थे। स्काउट और यंग डीएसए तो फूट-फूटकर रोए थे।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Live: ‘बिग बॉस 20’ का माहौल हुआ इमोशनल, माही से लेकर कनिका तक सबके छलते आंसू – bigg boss 20 episode 59 written update in hindi 03 november family messages leave housemates in tears

Bigg Boss 20 Asif Khan Emotional Statement On Friend Death

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने जताई मां बनने की इच्छा, बोलीं-‘इस उम्र में बस यही ख्वाहिश है’