Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्टैंड नहीं लेने पर स्काउट पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- ‘तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं’


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है. शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे. इस बार उनके निशाने पर कंटेस्टेंट स्काउट ओपी होंगे. सलमान उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी और ‘बहन जैसी’ दोस्त लव गिल के साथ उनके रिश्ते को लेकर तीखे सवाल करते दिखेंगे. इस दौरान सलमान का गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वो स्काउट को जमकर फटकार लगाते हैं.

दरअसल, बिग बॉस के घर में स्काउट ओपी और लव गिल की दोस्ती लगातार चर्चा में है. स्काउट कई बार लव को अपनी बहन जैसा दोस्त बता चुके हैं. वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी को दोनों की नजदीकियों पर आपत्ति है. पिछले वीकेंड का वार में भी काश्वी ने स्काउट से लव से दूरी बनाने की बात कही थी.

लव गिल के लिए स्टैंड नहीं ले पाए स्काउट ओपी, तो भड़के सलमान खान

अब आने वाले एपिसोड के प्रोमो में सलमान इसी मुद्दे पर स्काउट को घेरते नजर आएंगे. वो उनसे सवाल करते हैं कि जब वो लव को अपनी बहन जैसी दोस्त मानते हैं, तो उनके लिए स्टैंड क्यों नहीं ले पाए? सलमान ये भी पूछते हैं कि क्या लव ने उन्हें इमोशनली मैनिपुलेट किया है? इस पर स्काउट इनकार करते हुए कहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है.

सलमान खान ने स्काउट को सुनाई खरी-खोटी

सलमान खान कहते हैं, ‘इस घर में बहन शब्द ही ना पनौती है. स्काउट, एक बात तो आपने प्रूव कर दी कि आप किसी के साथ लॉयल नहीं हो. आप बहन जैसी दोस्त कहते हैं उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए. इन्होंने आपको इमोशनली मैनिपुलेट किया है? क्या आप दूध पीते बच्चे हो? मुझे समझ नहीं आता कि दूसरों पर ब्लेम क्यों डालते हो. आपसे और लव से दूरी नहीं सही जा रही थी. ऐसे में नेक्स्ट स्टेज आया कि रिश्ता वही, पर मसाज नहीं. आपने पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट दिया है, तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं.’

रोहित शेट्टी भी लगा चुके हैं स्काउट और लव की क्लास

बता दें कि पिछले वीकेंड का वार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था. इस दौरान उन्होंने भी लव गिल और स्काउट ओपी की जमकर क्लास लगाई थी. इतना ही नहीं, शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी भी पहुंची थीं. उन्होंने स्काउट से साफ तौर पर लव गिल से दूरी बनाने के लिए कहा था. अब देखना होगा कि सलमान की फटकार के बाद स्काउट अपने रिश्तों को लेकर क्या कदम उठाते हैं.





Source link

Related posts

‘खून से मांग भरूंगा’, ‘बिग बॉस 20’ में कनिका मान का शॉकिंग खुलासा, साइको था एक्ट्रेस का पहला Ex- बॉयफ्रेंड

Bigg Boss 20 : यंग को दोस्ती में मिला धोखा, स्काउट ने भी नहीं दिया साथ; नहीं रोक पाए अपने आंसू, Tv Hindi News

बिग बॉस के घर में एक्शन:कभी मारपीट तो कभी धक्का-मुक्की बनी वजह; पुनीत से नकुल तक; ये प्रतिभागी हुए तुरंत बेघर – Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence