Bigg Boss 20 वीकेंड का वार के प्रोमो को देख फैंस खुश, सलमान खान ने लगाई रीति तिवारी की क्लास, इसे बोले- कहां गई आपकी अक्ल | Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Salman Khan Bashed Rhiti Tiwari asked aasif khan Where did your sense go fans reacts


नई दिल्ली:

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें सलमान खान इस हफ्ते शो में हुए उस मुद्दे की बात करेंगे, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. वहीं रीति तिवारी को काफी ट्रोल होना पड़ा. दरअसल, शो के एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के बीच बहस देखने को मिली. जहां भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की बेटी ने काजी तौकीर और उदिति पर कमेंट किया. इसके चलते खूब हंगामा हुआ. वहीं अब वीकेंड का वार पर सलमान खान ने इस मुद्दे पर बात की और रीति ही नहीं बल्कि आसिफ खान पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस बिग बॉस 20 का सैटरडे का एपिसोड देखने के लिए एक्साइटेड होते हुए नजर आ रहे हैं. 

सलमान खान ने लगाई रीति तिवारी की क्लास

वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, रीति को काजी से बहुत जलन और इनसिक्योर महसूस करती हैं. इस पर रीति कहती हैं, जैलेस तो मैं नहीं हूं. मुझे यह इंसान के तौर पर पसंद नहीं हैं. आगे सलमान खान कहते हैं, Diss तो छोड़ो आपको उस पर गर्व है. लेकिन मुझे लगता है कि यह अब तक का सबसे खराब Diss था. एक लिमिट में अपमान करना होता है. 

इस पर रीति कहती हैं, मेरा यह मतलब नहीं था. इसके बाद घरवालों से सलमान खान कहते हैं, आप लोगों को यह नहीं लगा कि अपमान की लाइन क्रॉस कर गईं. ये आपको चढ़ा रहे थे और यह चढ़ रही थीं. कहां गई आसिफ आपकी अक्ल? अगर आपकी बहन के ऊपर यह Diss होता. कोई और करता तो क्या आप यह Diss करने देते. 

ये भी पढे़ं- 14 साल से हर शादी ब्याह की शान है मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना, पति पत्नी की नोकझोंक, नया वर्जन और भी ज्यादा हिट

फैंस हुए वीकेंड का प्रोमो देखकर खुश

इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस ने भी खूब रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, यह एक बड़ी राहत की बात है. सिर्फ रीति के लिए ही नहीं, बल्कि घर के सभी सदस्य काजी से जलते हैं, इसलिए वे उसे गलत साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, कितनी बड़ी झूठी है. वह काजी से जलती है और उन्होंने कनिका के सामने कुबूल किया है. तीसरे यूजर ने लिखा, शुक्र है यह हुआ.  

आसिफ खान पर भड़की थीं गौहर खान

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड पर रिएक्शन देते हुए गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें कंटेस्टेंट आसिफ खान पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “दोस्त मेरा एक सवाल है कि आसिफ का तो एक्टिंग करियर बहुत अच्छा चल रहा है ना? तो उसे ऐसी छोटी सोच और बेहद बचकाना हरकत दिखाने के लिए शो में नहीं आना चाहिए था. जब वो लड़की उदिति को इतने घटिया तरीके से बुरा-भला कह रही थी, तो वो ऐसे एन्जॉय कर रहा था जैसे वो सब उसी के विचार हों. ये देखकर बहुत बुरा लगा. इतना अच्छा एक्टर है लेकिन हर बात में ऐसी सोच देखकर दुख होता है. आदमी की पहचान उसकी मूंछ नहीं होती. इस्लाम में एक मुस्लिम आदमी के लिए सुन्नत है कि मूंछ नहीं रखी जाती, क्या वो ये भूल गया? मर्द की पहचान उसकी ऊंची सोच और उसके बर्ताव से होती है. काश उसे ये पता होता.”

ये भी पढे़ं- 92 अवॉर्ड का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने वाली 26 साल पुरानी फिल्म, 2000 में 7 गानों से सुपरस्टार का डेब्यू किया सुपरहिट






Source link

Related posts

Weekend Ka Vaar LIVE: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई क्लास, झाड़ पर चढ़ाने के लिए घरवालों को जमकर सुनाया – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 21 written update in hindi 26 september 2026

Bigg Boss 20 : Jealous हो या Insecure?… रीति तिवारी के कमेंट पर सलमान खान ने लगाई क्लास, घरवालोंं को भी सुनाई खरी-खरी

Bigg Boss 20 : गौहर खान ने आसिफ खान पर निकाली भड़ास, बोलीं- असली मर्द की निशानी उसकी…, Bigg-boss Hindi News